टेक ऑफ करते विमान (सांकेतिक तस्वीर) सोर्स- सोशल मीडिया
देश

पाकिस्तानी एयरस्पेस में भारतीय विमान की नो एंट्री, बैन 24 नवंबर तक बढ़ाया गया; पहलगाम हमले के बाद तनाव जारी

Pakistani Airspace Ban Extended: पाकिस्तान ने भारतीय एयरफ्राफ्ट के लिए एयरस्पेस पर बैन को बढ़ा दिया है। यह बैन अब 24 नवंबर तक जारी रहेगा। पहलगाम हमला के बाद तनाव की वजह से दोनों ने फैसला लिया है।

नितिन कुमार राय

Highlights

  • पाकिस्तान ने भारत के लिए एयरस्पेस बैन की सीमा बढ़ाई

  • नए निर्देश के अनुसार 24 नवंबर तक एयरस्पेस रहेगा बंद

  • दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के बीच फैसला लिया

Pakistan Bans Airspace For Indian Aircraft: पाकिस्तान ने भारतीय विमानों और भारतीय एयरलाइनों के स्वामित्व वाले विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर लगी पाबंदी को एक और महीने के लिए बढ़ा दिया है। पाकिस्तान के एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, पाकिस्तान ने भारतीय विमानों और भारतीय एयरलाइनों के स्वामित्व वाले, उनके द्वारा संचालित या लीज पर लिए गए विमानों पर अपने हवाई क्षेत्र में लगाए गए प्रतिबंध को एक और महीने के लिए, यानी 24 नवंबर तक बढ़ा दिया है।

तनावपूर्ण संबंधों के चलते बढ़ाई

पाकिस्तान ने 23 अप्रैल 2025 को यह पाबंदी लगाई गई थी। दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते समय-समय पर बढ़ाई जाती रही है।

पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने शनिवार, 17 अक्टूबर को एक्स पर एक पोस्ट में इस विस्तार की घोषणा की और बताया कि यह पाबंदी सैन्य उड़ानों पर भी लागू होती है। अथॉरिटी के अनुसार, यह नया विस्तार 24 नवंबर, 2026 को सुबह 4:59 बजे तक लागू रहेगा।

NOTAM जारी किया गया है

रिपोर्ट के अनुसार प्रतिबंध को बढ़ाने के लिए एक नया 'नोटिस टू एयरमेन' (NOTAM) जारी किया गया है।

पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी के 2022 के एक दस्तावेज के अनुसार, पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र को दो 'फ्लाइट इंफॉर्मेशन रीजन'- कराची और लाहौर में बांटा गया है। यह नया आदेश दोनों एयरपोर्ट पर लागू होता है।

जम्मू-कश्मीर में अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद, भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे के विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगा दिए।

भारत ने इस हमले में पाकिस्तान के शामिल होने का आरोप लगाया, जिसे इस्लामाबाद ने खारिज कर दिया। इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक और सैन्य तनाव काफी बढ़ गया।

उड़ानों के लिए लंबे रास्ते अपना रही कंपनी

पाकिस्तान ने पहले भी तनाव के दौर में, जिसमें 1999 का कारगिल युद्ध और 2019 का पुलवामा की घटना शामिल है। उस समय भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगाए हैं। हवाई क्षेत्र पर लगे इन लगातार प्रतिबंधों ने दोनों देशों के बीच एयरलाइन परिचालन को प्रभावित किया है, जिसके कारण विमान कंपनियों को कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए लंबे रास्ते अपनाने पड़ रहे हैं।

उड़ानों की लंबी दूरी की वजह से एयरलाइन कंपनियों को समय ज्यादा लग रहा है, साथ ही ईंधन की खर्च भी ज्यादा आ रही है।

Mathura: संत प्रेमानंद महाराज की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग, किडनी और डायलिसिस पर भी उठे सवाल

नशे की खेप श्रीलंका भेजने की थी तैयारी, एजेंसी ने मारा छापा, 137 किलो की भारी खेप के साथ 4 लोग गिरफ्तार

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जुबीन गर्ग मौत का केस, अमृतप्रवा महंत और संदीपन गर्ग को मिली जमानत का विरोध

YouTube से कितना कमाते हैं ध्रुव राठी? जानिए हरियाणा के लड़के ने जर्मनी जाकर कैसे बनाया अपना डिजिटल साम्राज्य