Photo : ANI 
देश

NIA ने 6 गैंगस्टर-आतंकवादियों को भगोड़ा अपराधी किया घोषित

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने कनाडा और पाकिस्तान में रहने वाले छह “गैंगस्टर-आतंकवादियों” को भगोड़ा अपराधी घोषित किया है। एजेंसी के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के नाम कनाडा में रहने वाले अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला, रमनदीप सिंह उर्फ रमन जज, लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा और पाकिस्तान में रह रहे हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा, लखबीर सिंह रोडे और वाधवा सिंह बब्बर हैं।

एजेंसी ने पिछले साल 20 अगस्त को दर्ज एक मामले में डाला, लांडा और रिंदा समेत नौ आरोपियों के खिलाफ 22 जुलाई को आरोप पत्र दायर किया था। यह मामला खालिस्तान लिबरेशन फोर्स, बब्बर खालसा इंटरनेशनल और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन जैसे प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक आतंकवादी संगठनों की आतंकी गतिविधियों से संबंधित है। (एजेंसी)

BRICS Summit 2026 LIVE: इथियोपिया के साथ द्विपक्षीय वार्ता शुरू; बीजिंग से भारत के लिए रवाना हुए शी जिनपिंग

पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा भगोड़ा अपराधी अमृतपाल सिंह, मोल्दोवा से लाया गया भारत; महीनों कोशिश के बाद कामयाबी

DUSU Election 2026: NSUI की बगावत से बदला चुनावी गणित, क्या ABVP को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा? पढ़े पूरी खबर

BRICS Delhi Security: BRICS सम्मेलन के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट: 15,000 पुलिसकर्मी तैनात, 700 CCTV से निगरानी

रेल सेवा पर BRICS बैठक का असर, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव; रेलवे ने लगाया हेल्प डेस्क