यमुना एक्सप्रेसवे पर नए टोल टैक्स की दरें (सौ.सोशल मीडिया) 
देश

1 अक्टूबर से यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करना होगा महंगा, जारी हुए नए टोल टैक्स रेट्स

उत्तरप्रदेश के एक अक्टूबर से टोल टैक्स का ज्यादा रूपया चुकाना पड़ेगा। यह एक्सप्रेसवे ग्रेटर नोएडा से आगरा तक की दूरी को जोड़ता है इसके लिए नयी दरें जारी कर दी गई है।यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के एक अधिकारी ने दी है।

दीपिका पाल

नोएडा: उत्तरप्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे से रोजाना सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है जहां पर एक अक्टूबर से टोल टैक्स का ज्यादा रूपया चुकाना पड़ेगा। यह एक्सप्रेसवे ग्रेटर नोएडा से आगरा तक की दूरी को जोड़ता है इसके लिए नयी दरें जारी कर दी गई है। इस जरूरी जानकारी को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के एक अधिकारी ने दी है।

5 से 12 फीसदी किया इजाफा

इसकी जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि, यीडा ने दोपहिया से लेकर बड़े वाहनों पर लगने वाले टोल में पांच से 12 फीसदी तक वृद्धि की है। इन नयी दरों के अनुसार अब मोटरसाइकिल, तीन पहिया व ट्रैक्टर के लिए आगरा तक 247.5 रुपये टोल लगेगा। बताया जा रहा है कि, बीते दिन गुरुवार को यमुना विकास प्राधिकरण की बोर्ड की बैठक आयोजित हुई थी इस दौरान यमुना एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है इसमें टोल टैक्स के नए रेट्स लागू करने का फैसला लिया है। बता दें, इससे पहले वर्ष 2021-22 में टोल की दरें बढ़ाई गई थीं।

अब कितना लगेगा टोल टैक्स

यमुना एक्सप्रेसवे को लेकर अब 1 अक्टूबर से नई दरें लागू हो जाएगी इसके अनुसार अब कितना टैक्स चुकाना पडे़गा इसे लेकर सवाल सामने आ रहे है इसके मुताबिक ग्रेटर नोएडा से आगरा तक के बीच चार पहिया, जीप, हल्के वाहन के लिए 486.75 रुपये, हल्के व्यावसायिक वाहन और छोटे वाहनों के लिए 759 रुपये, बस व ट्रक के लिए 1542.75 रुपये, भारी निर्माण कार्य की मशीनों के लिए 2186.25 रुपये और विशाल आकार के वाहन के लिए 3027.75 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

भारत के 24 एक्सप्रेसवे में है शामिल

जानकारी के लिए बता दें कि, यमुना एक्सप्रेसवे भारत के 24 एक्सप्रेसवे में शामिल है। ये सभी एक्सप्रेसवे देश के अलग-अलग राज्यों की दूरी को आपस में जोड़ते है इस दौरान इन एक्सप्रेस वे से होकर जो वाहन जाता है. उसे टोल चुकाना होता है। यहां पर यमुना एक्सप्रेसवे की बात की जाए तो, नोएडा से आगरा की दूरी में रोजाना 35,000 लोग आते जाते हैं।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा