File Photo 
देश

'मणिपुर में शांति, सामान्य स्थिति का नया अध्याय शुरू', मुख्यमंत्री बीरेन सिंह

शुभम सोनडवले

इम्फाल. मणिपुर (Manipur) के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह (N. Biren Singh) ने शनिवार को कहा कि केंद्र और राज्य के सबसे पुराने उग्रवादी संगठन यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) के बीच हाल में शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद राज्य में शांति व सामान्य स्थिति की शुरुआत का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। बुधवार को नयी दिल्ली में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसके साथ ही छह दशक लंबे सशस्त्र संघर्ष का अंत हो गया।

मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं सचमुच में खुश हूं...मणिपुर में शांति और एकता की शुरूआत करने का एक नया अध्याय शुरू हुआ है।" सिंह ने कहा कि राज्य में दशकों से जारी रहे उग्रवाद में नागरिकों, विद्रोहियों और पुलिसकर्मियों की जान गई है। उन्होंने कहा, "प्रत्येक व्यक्ति का जीवन, चाहे वह विद्रोही, नागरिक या पुलिसकर्मी हो, बेशकीमती है।"

उन्होंने कहा कि यूएनएलएफ के साथ शांति समझौते की प्रक्रिया तीन साल पहले शुरू हुई थी। मुख्यमंत्री ने कहा, "मणिपुर के लोगों के समर्थन के बिना, यह शांति समझौता साकार नहीं हो पाता। मैं समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए सहमत होने के वास्ते यूएनएलएफ को धन्यवाद देता हूं।"

सिंह ने कहा कि मणिपुर के "99 प्रतिशत लोग" समझौते पर हस्ताक्षर से खुश हैं तथा उन्होंने "शेष एक प्रतिशत" से जश्न का हिस्सा बनने और समझौते की आलोचना न करने का आग्रह किया। (एजेंसी)

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब