दिल्ली पुलिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची नेहा बोरा सोर्स- सोशल मीडिया
देश

सीजेपी नेता की पेशी के बीच हाई कोर्ट पहुंची नेहा बोरा, पुलिस के नोटिस के खिलाफ याचिका; बॉन्ड भरने से किया मना

Jantar Mantar Protest News: AISA की नेता नेहा बोरा दिल्ली पुलिस के नोटिस के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया है। उन्होंने बॉन्ड भरने को लेकर मना करते हुए कोर्ट में अर्जी दायर की है।

नितिन कुमार राय

Highlights:

  • दिल्ली पुलिस के खिलाफ नेहा बोरा करेंगी कोर्ट का रुख

  • दिल्ली हाई कोर्ट में पुलिस के नोटिस के खिलाफ याचिका

  • नोटिस में 10 हजार का पर्सनल बॉन्ड और शांति बनाए रखने की बात कहा है

Neha Bora Appeal In Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के नोटिस के खिलाफ हाई कोर्ट का रुख किया है। पुलिस ने नोटिस में उनसे 10,000 रुपये का पर्सनल बॉन्ड भरने और शांति बनाए रखने के लिए कहा गया है। बता दें कि फिलहाल दशहरा की छुट्टियों के कारण हाई कोर्ट बंद है और अब 26 अक्टूबर को खुलेगा।

बोरा की लीगल टीम ने कहा कि वे छुट्टियों के दौरान ही मामले की तत्काल सुनवाई की मांग कर सकते हैं।

पर्सनल बॉन्ड भरने की बात कही

उन्होंने आगे बताया कि दिल्ली पुलिस ने 18 अक्टूबर को नेहा बोरा को एक नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्हें 19 अक्टूबर को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया था। नोटिस में उनसे कहा गया था कि वे अपने खिलाफ चल रही जांच के दौरान शांति बनाए रखने के लिए एक जमानतदार के साथ 10,000 रुपये का पर्सनल बॉन्ड भरें।

नेहा बोरा ने बॉन्ड भरने से किया मना

नेहा बोरा ने कहा कि वे आज विशेष कार्यवाहक दंडाधिकारी को सूचित करेंगे कि वे बॉन्ड पर हस्ताक्षर नहीं करेगी। SEM की प्रतिक्रिया के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले पुलिस ने नेहा बोरा को हिरासत में लिया था। और 17 अक्टूबर की सुबह नेहा बोरा को पुलिस ने रिहा कर दिया था। 16 अक्टूबर की शाम उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया गया था।

चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन की

दिल्ली पुलिस के अनुसार,  उस समय नेहा बोरा को जरूरी कार्यवाही पूरी करने के बाद उन्हें छोड़ा गया। नेहा बोरा ने पुलिस की कार्रवाई पर की सवाल उठाए हैं। अब पुलिस के नोटिस के जवाब में नेहा बोरा कोर्ट का रुख कर रही हैं।

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्षी नेताओं के साथ नेहा बोरा लगातार सवाल उठा रही हैं। उन्होंने प्रदर्शन में शामिल होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। साथ ही बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।

सीजेपी नेताओं की आज पेशी

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हिरासत में लिए गए सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की सोमवार दोपहर 2 बजे नए विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी है। वकील रत्ना सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी दी। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर निशाना भी साधा है। रत्ना सिंह ने उम्मीद जताई कि अब आगे कोई देरी नहीं होगी और न ही कार्यवाही में कोई रुकावट डालने की कोशिश की जाएगी।

सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की पेशी, रविवार को सुनवाई के दौरान क्यों फंसा था पेंच?

लंदन में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान और PoK के झंडों के साथ दिखे कांग्रेस के झंडे, किरेन रिजिजू का तीखा हमला

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए लाल कृष्ण आडवाणी, छाती में संक्रमण की वजह से थे भर्ती; अपोलो ने जारी किया बुलेटिन

दिल्ली में कॉकरोचों को निपटाने आ गई लाल हिट जनता पार्टी, अभिजीत दीपके को दी खुली चुनौती

टाइगर श्रॉफ पर हमला को लेकर एक्शन मोड में सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा