प्रतीकात्मक तस्वीर (एआई इमेज) 
देश

डॉक्टर्स की लापरवाही, अपेंडिक्स ऑपरेशन के समय महिला के पेट में ही छोड़ दी कैंची, 12 साल बाद की गई सर्जरी

अपेंडिक्स ऑपरेशन के बाद भी महिला को दर्द हो रहा था, जिसके कारण उसके परिजन उसे एसटीएनएम अस्पताल लेकर आए। एक्स-रे में उसके पेट में कैंची पाई गई।

विकास कुमार उपाध्याय

गंगटोक : गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल से एक ऐसी घटना सामने आ रही है, जिसे जानकर आप थोड़े देर के लिए सोच में पड़ जाएंगे। एसटीएनएम अस्पताल के चिकित्सकों ने एक महिला के पेट में 12 साल से पड़ी कैंची निकाली है, जो ऑपरेशन कराते समय उसके पेट में ही रह गयी थी।

हॉस्पिटल के एक अधिकारी ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 12 साल पहले एसटीएनएम अस्पताल में अपेंडिक्स ऑपरेशन कराते समय महिला के पेट में कैंची रह गई थी। एसटीएनएम अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. सुरेश मदन राय ने बताया कि अपेंडिक्स ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में कैंची छूट जाने के मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और एसटीएनएम के चिकित्सकों की एक कमेटी गठित की गई है।

अपेंडिक्स ऑपरेशन के बाद भी महिला को दर्द हो रहा था, जिसके कारण उसके परिजन उसे एसटीएनएम अस्पताल लेकर आए। एक्स-रे में उसके पेट में कैंची पाई गई। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने बीते बृहस्पतिवार को महिला के पेट से कैंची निकालने के लिए ऑपरेशन किया।

इस घटना ने न केवल अस्पताल प्रशासन के लिए सवाल उठाए हैं, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में मरीजों की सुरक्षा के मुद्दे पर भी ध्यान केंद्रित किया है। इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि सर्जिकल प्रक्रियाओं में सावधानी और निगरानी की आवश्यकता है ताकि भविष्य में मरीजों को इस प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

गंगटोक का यह मामला स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में सुधार की आवश्यकता को उजागर करता है। हांलाकि यह कोई पहली घटना नहीं ऐसी कई सारे घटनाएं इससे पहले सामने आ चुकी है।

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा