पीएम मोदी ने सीपी राधाकृष्णन को किया सम्मानित, फोटो: सोशल मीडिया 
देश

एनडीए संसदीय दल की बैठक संपन्न, सांसदों से मिले सीपी राधाकृष्णन, पीएम मोदी ने की ये अपील

NDA Meeting: एनडीए संसदीय दल की बैठक संपन्न हो गई। इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को एनडीए सांसदों से मिलवाया। साथ में पीएम ने एक अपील भी की।

प्रतीक पाण्डेय

PM Modi NDA meeting: मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें सीपी राधाकृष्णन का परिचय कराया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी और सभी दलों के सांसदों से सीपी राधाकृष्णन का समर्थन करने की अपील भी की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की है कि उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए ने जो उम्मीदवार (सीपी राधाकृष्णन) तय किया है, उनको सभी दल एकजुट होकर सर्वसम्मति से समर्थन करें। प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों से खासकर अपील की है कि वे सीपी राधाकृष्णन का समर्थन करें। राजनाथ सिंह भी सभी से बात कर रहे हैं।

मीटिंग के बाद पीएम ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

मीटिंग खत्म हो जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मंगलवार सुबह दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक में भाग लिया। उपराष्ट्रपति पद के लिए सीपी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी के पक्ष में उत्साह देखकर प्रसन्नता हुई।"

बैठक के बाद क्या बोले किरेन रिजिजू

संसदीय दल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई। पीएम मोदी की मौजूदगी में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का परिचय बैठक में कराया गया। एनडीए के फ्लोर लीडर्स और सांसदों ने सीपी राधाकृष्णन का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और बधाई दी। एनडीए सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी का भी आभार जताया।"

सीपी राधाकृष्णन का नाम सभी को स्वीकार्य: किरेन रिजिजू

किरेन रिजिजू ने कहा कि हम चाहते हैं कि हम सब मिलकर उपराष्ट्रपति के चुनाव में सीपी राधाकृष्णन को सपोर्ट करें। यह लोकतंत्र के लिए देश के लिए और राज्यसभा को चलाने में भी बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद के लिए बहुत अच्छा नाम हैं और ये सभी ने स्वीकार किया है।"

रिजिजू ने बांधे राधाकृष्णन की तारीफ के पुल

रिजिजू ने राधाकृष्णन की तारीफ करते हुए कहा कि उनके जीवन में कोई विवाद नहीं रहा। उन्होंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है और उनके ऊपर कोई दाग नहीं है। उन्होंने बहुत ही सादा जीवन जिया है और केवल समाज और देश के लिए ही काम किया है। अगर ऐसा व्यक्ति देश का उपराष्ट्रपति बने तो यह देश के लिए ये बहुत खुशी की बात होगी।

आईएएनएस इनपुट के साथ

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष को किया रिहा, दिल्ली में 30 हजार पुलिस-पैरामिलिट्री जवान तैनात

Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश