ऑपरेशन सिंदूर (सांकेतिक तस्वीर- सोशल मीडिया) 
देश

नौनिहाल से नौजवान तक पढ़ेंगे 'सिंदूर' की शौर्यगाथा, NCERT ने सिलेबस में शामिल किया मॉड्यूल

Operation Sindoor in NCERT Syllabus: एनसीईआरटी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पाठ्यक्रम में शामिल किया है। यह सप्लीमेंट्री सामग्री के तौर पर पढ़ाया जाएगा। इसे कक्षा 3 से 12 तक के छात्र पढ़ सकेंगे।

अभिषेक सिंह

NCERT New Module: एनसीईआरटी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर एक विशेष मॉड्यूल जारी किया है। यानी अब इसे एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में शामिल कर लिया गया है। इसे कक्षा 3 से 12 तक की किताबों में पढ़ाया जाएगा। इस मॉड्यूल के जरिए छात्रों को मां भारती के वीर सपूतों की शौर्यगाथा को और साहस का स्मरण होगा।

इस मॉड्यूल में बताया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी। बल्कि यह शांति स्थापना के लिए उठाया गया एक कदम भी था। इसमें यह भी बताया गया है कि यह ऑपरेशन उन लोगों के सम्मान को बहाल करने का एक प्रयास भी था जिन्होंने अपनी जान गंवाई थी।

NCERT के मॉड्यूल में क्या है?

ऑपरेशन सिंदूर के लगभग तीन महीने बाद, इसे पूरक सामग्री के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। इस मॉड्यूल में कहा गया है कि पाकिस्तान भले ही पहलगाम हमले में अपनी सीधी संलिप्तता से इनकार करता है, लेकिन यह पाकिस्तानी सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व के सीधे आदेश पर किया गया था।

भारतीय सेना ने किया था तांडव

एक मॉड्यूल में ऑपरेशन सिंदूर का विवरण भी दिया गया है। इसमें कहा गया है कि भारत ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए मिसाइलें दागीं। इसके अलावा हवाई हमले भी किए गए। भारतीय वायुसेना ने मुरीदके और बहावलपुर में स्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। ये सभी लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे।

भारत ने दुनिया को दिया था संदेश

गौरतलब है कि, भारत सरकार ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पहले भी यह कहती रही है कि यह ऑपरेशन किसी भी तरह से पाकिस्तान को नहीं, बल्कि आतंकियों को नुकसान पहुंचाने के लिए था। यही संदेश लेकर भारत से सर्वदलीय डेलिगेशन दुनिया के कोने-कोने में भी गया था।

पहलगाम में हुआ था बर्बर हमला

पाकिस्तानी आतंकियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन वैली में निहत्थे पर्यटकों पर हमला किया था। इस बर्बर आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी। हमले के दौरान आतंकियों ने लोगों से उनका धर्म देखकर गोलियां बरसाईं थी।

इस जघन्य आतंकी हमले के बाद 7 मई की रात को भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर, बहावलपुर और मुरीदके स्थित 9 आंतकी ठिकानों पर हमला किया था। भारतीय सेनाओं के इस संयुक्त अभियान को ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया था। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के अंदर 100 आतंकियों को मार गिराया गया था।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच