कार्यस्थल पर बरतें सावधानियां (सौ.सोशल मीडिया) 
देश

आज मनाया जा रहा है राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2025, वर्कप्लेस पर बरतें ये जरूरी सावधानियां, टलेगा बड़ा खतरा

वर्कप्लेस हो या फिर कोई स्थान सुरक्षा बरतना बेहद जरूरी हो जाता है। सुरक्षा दिवस, इस बात की जानकारी देता है कि, आप किस जगह पर कैसे खुद को सुरक्षित रख सकते है।

दीपिका पाल

National Safety Day 2025: आज देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जा रहा है जो हर साल 3 मार्च को ही मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूकता फैलाना और नागरिक सुरक्षा के महत्व के बारे में लोगों को प्रशिक्षित करना है। वर्कप्लेस हो या फिर कोई स्थान सुरक्षा बरतना बेहद जरूरी हो जाता है। सुरक्षा दिवस, इस बात की जानकारी देता है कि, आप किस जगह पर कैसे खुद को सुरक्षित रख सकते है। आज हम आपको वर्कप्लेस के दौरान सुरक्षा बरतने के टिप्स की जानकारी देंगे जो जरूरी है।

कब से हुई इस दिवस की शुरुआत

आपको बताते चलें कि, राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाने की शुरुआत 4 मार्च 1966 को भारतीय उद्योग सुरक्षा परिषद ने की थी। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य है कि, देश में कार्यस्थल सुरक्षा, स्वास्थ्य, और दुर्घटनाओं की रोकथाम को बढ़ावा देना। भारत में किसी भी तरह के दुर्घटना से सावधान रहने के लिए हर साल 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।ये दिवस 4 मार्च से शुरू होकर 10 मार्च तक एक कैंपेन के रूप में मनाया जाता है।

क्या है राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2025 की थीम

यहां पर हर साल इस विशेष दिन की थीम बदलती रहती है जो इस साल 2025 में बदल गई है। इस बार की थीम “सुरक्षा और स्वास्थ्य – विकसित भारत के लिए अत्यावश्यक” यह थीम हमें याद दिलाती है कि एक विकसित राष्ट्र की नींव तभी संभव है जब हम सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। आधुनिक भारत में औद्योगिक और निर्माण क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों का पालन अत्यंत आवश्यक है।

कार्यस्थल पर सुरक्षा के लिए बरतें ये सावधानियां

आपको कार्यस्थल पर सुरक्षा के लिए कई सावधानियां बरतना जरूरी होता है इसमें इस प्रकार है...

1. भारी वस्तुओं को उठाते समय उठाने के लिए सही तकनीक का उपयोग करें और पीठ पर किसी भी तरह का दबाव न आए इसके लिए भी दूसरों से मदद लें।

2. काम करने के दौरान आपको पीपीई जैसे कठोर टोपी, चश्मा, दस्ताने और स्टील-टो बूट आप अपने वर्कप्लेस पर जरूर साथ रखने चाहिए।। ताकि आने वाले खतरों से खुद को सुरक्षित रख सकें।

3. सुरक्षा के नजरिए से आप अपने आस पास के माहौल, फर्नीचर और इक्विपमेंट से सावधान रहें। उन्हे सही स्थिति में रखने की कोशिश करें। दुर्घटना से बचने के लिए सतर्क रहना जरूरी है।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

4. हमेशा ऑफिस में रखे सभी इक्विपमेंट पर लिखी चेतावनी को जरूर पढ़ें और उसके बाद ही उसका उपयोग करें।

5. आपके ऑफिस में फर्स्ट ऐड किट कहां रखा जाता है, या किसके पास मिल सकता है इस बात की भी आपको जानकारी होनी जरूरी है।

6. लगातार काम करने से बचें, समय-समय पर ब्रेक लेते रहें। नहीं तो स्वास्थ्य आपका बिगड़ सकता है।

7- किसी अनहोनी की आशंका से बचने के लिए आपको ऑफिस के इमरजेंसी गेट कितने और कहा हैं, इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए।

8. ऑफिस के इमरजेंसी नियमों के बारे में एचआर से जानकारी जरूर लें।

19. अगर आपको अपने वर्कप्लेस में किसी संभावित खतरे या असुरक्षित स्थिति का अनुभव हो रहा है तो तुरंत अपने सीनियर को रिपोर्ट करें।

10. अपनी डेस्क को हमेशा क्लीन रखें ताकि आप किसी भी तरह के इन्फेक्शन से दूर रह सकें।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार