कुशीनगर एक्सप्रेस में टॉयलेट में मिली 6 साल के बच्चे की लाश 
देश

कुशीनगर एक्सप्रेस में मचा हड़कंप, टॉयलेट में मिली 6 साल के बच्चे की लाश, गोरखपुर से आ रही थी ट्रेन

Mumbai Crime News: मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच के टॉयलेट में कूड़ेदान से 6 साल की बच्ची की लाश मिली है। यह खबर ट्रेन में आग की तरह फैल गई और यात्री हैरान रह गए।

अर्पित शुक्ला

Kushinagar Express: मुंबई के कुर्ला इलाके में स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) पर उस समय हड़कंप मच गया, जब गोरखपुर से मुंबई आने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस के टॉयलेट में 6 साल के मासूम बच्चे की लाश मिली। टॉयलेट के डस्टबिन से शव बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार,, जैसे ही ट्रेन टर्मिनस पर पहुंची, यात्रियों ने दुर्गंध की शिकायत की तो जांच करने पर रेलवे पुलिस को बच्चे का शव वहां मौजूद डस्टबिन से मिला। शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्चे की हत्या कर शव को टॉयलेट के डस्टबिन में ठूंसकर आरोपी फरार हो गया।

GRP और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीमें मौजूद

घटना की जानकारी मिलते ही GRP और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फिलहाल, बच्चे की पहचान की जा रही है। साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस सभी यात्रियों तथा ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से सबूत जुटाने में लगी है।

लड़की का हुआ था अपहरण

लगभग 1 बजे जब कुशीनगर एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर थी, तब टॉयलेट के डस्टबिन में बच्ची का शव मिला। इसकी सूचना लगभग 2:45 बजे पुलिस प्रशासन को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच से पता चला है कि लड़की का अपहरण किया गया था।

जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि लड़की का अपहरण उसके ही एक रिश्तेदार ने किया था। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है। अभी तक जांच से पता चला है कि अपहरण में लड़की के मामा का हाथ है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं। अपहरण और हत्या, दोनों ही पहलू की जांच की जा रही है। इस मामले में अब तक किसी को अरेस्ट नहीं किया गया है।

ट्रेन को रवाना किया गया

ट्रेन के एसी कोच के टॉयलेट से लड़की का शव निकाले जाने के बाद कुशीनगर एक्सप्रेस को रवाना कर दिया गया है। ये ट्रेन काशी के लिए रवाना हो गई। पुलिस घटना की गहन जांच में जुट गई है।

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन