मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा (कॉन्सेप्ट फोटो) 
देश

मुंबई हमले के खुलासों का इंतजार, भारत आ रहा है 26/11 का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा, एडवोकेट मान को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मुंबई में 26/11 आतंकी हमला की साजिश रचने वाले दुश्मन तहव्वुर राणा को आज भारत लाया जा रहा है। अब इस मामले में एनआईए जांच करेगी। राणा के भारत आने के बाद मुंबई हमले को लेकर कई खुलासे हो सकते हैं।

आकाश मसने

दिल्ली/मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 26/11 आतंकी हमला की साजिश रचने वाले दुश्मन तहव्वुर राणा को आज भारत लाया जा रहा है। इंडिया के इस मोस्ट वांटेड को देश की सुरक्षा एजेंसी अमेरिका से प्रत्यर्पित कर अपने देश ला रही है। तहव्वुर राण को एनआईए आईजी आशीष बत्रा को सौंपा गया है्र। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल खुद इस प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राणा की उस अर्जी को खारिज कर दिया है। जिसमें उसने भारत में उसके प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की मांग की थी। हालांकि राणा को भारत लाने के लिए जांच एजेंसियां पिछले 17 वर्षों से प्रयास कर रही थी। लेकिन अब जाकर उन्हें यह सफलता हासिल हुई है।

सूत्रों के मुताबिक तहव्वुर राणा को फिलहाल दिल्ली के तिहाड़ जेल में रखा जाएगा, जिसके लिए यहां पूरी तैयारी कर ली गई है। जानकारों का कहना है कि देश के सबसे बड़े दुश्मन को यहां लाने के बाद मुंबई पर हुए 26/11 हमले मामले में कई और बड़े खुलासे होंगे।

तहव्वुर के लिए तिहाड़ तैयार 166 की मौत 300 जख्मी

मुंबई पर हुए 26/11 आतंकी हमलों में 6 अमेरिकी नागरिकों सहित कुल 166 लोगों की मौत हुई और 300 से ज्यादा लोग पायल हुए थे। मुंबई पुलिस ने 26/11 आतंकी हमले के संबंध में अपनी चार्जशीट में तहव्वुर राणा का नाम शामिल किया था। उस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक एक्टिव मेंबर के रूप में काम करने के आरोप हैं। चार्जशीट में राणा पर आरोप लगाया गया कि उसने 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड डेविड कोलमैन हेडली की मदद की थी।

एनआईए करेगी कड़ी पूछताछ

प्रत्यर्पण के बाद एनआईए अपने दिल्ली स्थित मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच राणा से पूछताछ करेंगी। सूत्रों के मुताबिक किसी भी खतरे से बचने के लिए राणा को दिल्ली के तिहाड़ स्थित जेल के बेहद अति सुरक्षित सेल में रखा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के अलावा मुंबई में भी राणा से 26/11 हमले मामले में पूछताछ होगी।

एडवोकेट नरेंद्र मान को बनाया स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर

केंद्र सरकार ने अधिवक्ता नरेंद्र मान को विशेष लोक अभियोजक (Special Public Prosecutor) नियुक्त किया है। सरकार ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली स्थित एनआईए विशेष अदालतों और अपीलीय अदालतों में तहव्वुर हुसैन राणा और डेविड कोलमैन हेडली के खिलाफ मामलों के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से अधिवक्ता नरेंद्र मान को यह जिम्मेदारी सौंपती है।

एडवोकेट नरेंद्र मान को NIA मामला आरसी-04/2009/एनआईए/डीएलआई (तहव्वुर हुसैन राणा और डेविड कोलमैन हेडली के खिलाफ) से संबंधित मुकदमे और अन्य मामलों के संचालन के लिए विशेष लोक अभियोजक के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से 3 वर्ष की अवधि के लिए या मुकदमे के पूरा होने तक, जो भी पहले हो, के लिए की गई है।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना