(सड़क हादसा ) FILE PHOTO 
देश

MP: जबलपुर और मुरैना में हुए दो हादसों में पांच लोगों की मौत

शुभम सोनडवले

जबलपुर/मुरैना. मध्य प्रदेश के जबलपुर और मुरैना जिले में सोमवार को दो हादसों में पांच लोगों की मौत हो गयी। कुंडम थाना प्रभारी प्रताप मरकाम ने कहा कि जबलपुर में तिलसानी के पास मोटरसाइकिल से जा रहे कृष्णा ठाकुर (18), दीपांशु (18) और सुमित मरावी (18) की मौत एक चौपहिया वाहन की चपेट में आने से हो गयी।

उन्होंने कहा कि वे पड़ोसी मंडला जिले के नारायणगंज से जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अंबाह थाना प्रभारी विनय यादव ने कहा कि मुरैना जिले के जटवारपुरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की मोटरसाइकिल से टक्कर में 49 वर्षीय व्यक्ति और उसके 21 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर का चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। (एजेंसी)

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी