ANI Photo 
देश

मध्य प्रदेश में कांग्रेस K हो गई है, कमलनाथ ने I.N.D.I.A गठबंधन का कर दिया सत्यानाश: शिवराज सिंह

साक्षी सिंह

भोपाल: देश के पांच राज्यों में अगले महीनें विधानसभा चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। दोनों पार्टियों के नेताओं का एक दूसरे पर कटाक्ष और तंज जारी है। वहीं I.N.D.I.A  गठबंधन के बारे में सीएम शिवराज सिंह ने जमकर कांग्रेस और कमलनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने तो I.N.D.I.A गठबंधन का भी सत्यानाश कर दिया

सिर्फ वादे नहीं काम भी कर रहे

 मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम सिर्फ वादे नहीं कर रहे, काम कर रहे हैं। कांग्रेस ने मोहब्बत नहीं झूठ की दुकान खोली है। मैं उनसे पूछता हूं वे 'महा झूठ पत्र' तो ले आए पर पहले वचनपत्र का क्या हुआ? यहां कांग्रेस K हो गई है, कमलनाथ की कांग्रेस। वे ही सर्वे करा रहे हैं, वे ही टिकट बांट रहे हैं, टिकट में गड़बड़ हो तो कहते हैं दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ो। कमलनाथ ने तो I.N.D.I.A  गठबंधन का भी सत्यानाश कर दिया।

 17 नवंबर को मतदान

बता दें कि  मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव मतदान 17 नवंबर को  एक चरण में होना है।  बीजेपी मध्य प्रदेश में अब तक कुल 228 नाम पर मुहर लगा चुकी है। 2 सीटों पर नामों का एलान होना बाकी है। बीजेपी ने 17 अगस्त को पहली सूची जारी की थी।

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध