जेपी नड्डा और मल्लिकार्जुन खरगे 
देश

'ये तो देश का अपमान है...', ऑपरेशन सिंदूर पर सदन में भिड़े नड्डा और खरगे

Monsoon Session 2025: संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने जहां पहलगाम हमले को लेकर सवाल उठाए तो वहीं जेपी नड्डा ने उनके बयान पर जोरदार पलटवार किया।

अर्पित शुक्ला

Monsoon Session 2025: राज्यसभा में मानसून सत्र की शुरुआत होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष में जोरदार तकरार देखने को मिली है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जहां पहलगाम हमले को लेकर सवाल उठाए तो वहीं जेपी नड्डा ने उनके बयान पर जोरदार पलटवार किया। मल्लिकार्जुन खरगे ने पूछा कि आज तक पहलगाम के आतंकवादियों को पकड़ा नहीं गया है। उन्होंने कहा कि सभी दलों ने सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया है। सरकार को हमें बताना चाहिए कि क्या हुआ है। साथ ही ट्रंप के दावे और खुफिया विफलता पर भी सवाल खड़े किए।

वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने उनके बयान पर जोरदार पलटवार करते हुए उस समय कांग्रेस ने सरकार को बिना किसी शर्त के समर्थन दिया था। उन्होंने कहा कि ऐसा ऑपरेशन आजादी के बाद कभी नहीं हुआ।

क्या कहा था खरगे ने?

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैंने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर नियम 267 के तहत नोटिस दिया है। उन्होंने पूछा कि आज तक आतंकवादियों को क्यों पकड़ा या बेअसर नहीं किया गया है।

पहलगाम हमला खुफिया विफलता

सभी दलों ने सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया है। सरकार को हमें बताना चाहिए कि क्या हुआ है। कांग्रेस नेता ने जम्मू-कश्मीर के एलजी ने बयान दिया था कि खुफिया विफलता थी। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 24 बार दावा किया है कि युद्धविराम केवल उनके हस्तक्षेप की वजह से हुआ।

राहुल ने लगाया आरोप

इसके बाद राहुल गांधी ने सदन के बाहर मीडिया बातचीत में कहा कि सवाल यह है कि रक्षा मंत्री को सदन में बोलने की अनुमति है, लेकिन विपक्षी सदस्यों, जिनमें मैं भी शामिल हूं, जो विपक्ष का नेता हूं, को बोलने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि ये एक नया दृष्टिकोण है, परंपरा कहती है कि अगर सरकार की तरफ के लोग बोल सकते हैं, तो हमें भी बोलने की जगह दी जानी चाहिए।

पीएम मोदी को माफी मांगनी चाहिए: TMC

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की लापरवाही के कारण आतंकवादी देश में घुस आए और निर्दोष लोगों की हत्या कर भाग गए। प्रधानमंत्री मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, मुंबई में अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे

विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने किया GFP से गठबंधन का ऐलान, कांग्रेस-BJP में सेटिंग का लगाया आरोप

शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे का बड़ा बयान, बंगाल में मदरसों पर एक्शन और कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना

BRICS डिनर के वेज मेन्यू पर छिड़ी बहस, बहन के हाथ के छोले-भटूरे की फोटो शेयर कर क्या बोले राहुल गांधी?

छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का मुंबई में आगाज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित