दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credits-ANI Twitter)  
देश

मोहाली धमाका कायराना कृत्य, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी: सीएम अरविंद केजरीवाल

सुभाष यादव

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने मोहाली (Mohali Blast) में बीती रात हुए धमाके को मंगलवार को ‘‘कायराना कृत्य'' करार दिया और कहा कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि दोषियों को ‘‘कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।'' 

गौरतलब है कि पंजाब के मोहाली में सेक्टर 77 स्थित पुलिस के खुफिया इकाई के मुख्यालय परिसर में सोमवार की रात करीब पौने आठ बजे रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला किया गया, जिससे इमारत की खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। हालांकि, इस धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ था। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘मोहाली धमाका उन लोगों की कायराना हरकत है, जो पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं। 

सीएम अरविंद केजरीवाल का ट्वीट-

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार उन लोगों के मंसूबे पूरे नहीं होने देगी।'' दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ पंजाब में सभी लोगों के साथ मिलकर हर हालत में शांति कायम रखी जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।'' इससे पहले, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि पुलिस धमाके की जांच की जा रही है और राज्य के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला