पीएम नरेन्द्र मोदी, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

अरुणाचल और त्रिपुरा को मोदी की सौगात, 5100 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास आज

PM Narendra Modi आज पूर्वोत्तर भारत के राज्यों अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 5100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रतीक पाण्डेय

Pm Modi Arunachal And Tripura Visit: प्रधानमंत्री मोदी अरुणाचल और त्रिपुरा में 5100 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसमें जलविद्युत परियोजनाएं, कन्वेंशन सेंटर, धार्मिक स्थल विकास और अन्य बुनियादी ढांचा योजनाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार सुबह करीब 9 बजे अरुणाचल प्रदेश के होलोंगी स्थित डोनी पोलो हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से हेलिकॉप्टर द्वारा ईटानगर जाएंगे और इंदिरा गांधी पार्क में 5100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

जलविद्युत परियोजनाएं: ऊर्जा उत्पादन में नया अध्याय

प्रधानमंत्री ईटानगर में दो बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं तातो-1 और हेओ का शिलान्यास करेंगे। तातो-1 परियोजना की लागत 1750 करोड़ रुपये है और यह हर साल करीब 8020 लाख यूनिट बिजली पैदा करेगी। वहीं हेओ परियोजना 1939 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी, जिससे लगभग 10,000 लाख यूनिट बिजली उत्पादन की उम्मीद है। दोनों परियोजनाएं अरुणाचल के शियॉमी जिले की यारजेप नदी पर विकसित की जाएंगी।

तवांग को मिलेगा आधुनिक कन्वेंशन सेंटर

पीएम मोदी तवांग में पीएम-डेवाइन योजना के तहत बनाए गए 145.37 करोड़ रुपये के कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे। यह केंद्र 1500 से अधिक लोगों को समायोजित कर सकता है और इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार डिज़ाइन किया गया है। यह पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा।

कनेक्टिविटी और हेल्थ सेक्टर में भी कई परियोजनाएं

प्रधानमंत्री 1,290 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। इनमें स्वास्थ्य, अग्निशमन सुरक्षा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। मोदी जी स्थानीय व्यापारियों और उद्योगपतियों से जीएसटी दरों में हालिया बदलावों को लेकर संवाद भी करेंगे।

त्रिपुरा में माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर का कायाकल्प

प्रधानमंत्री त्रिपुरा के गोमती जिले स्थित माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। यह कार्य 'प्रसाद योजना' के अंतर्गत हुआ है, जिसमें मंदिर का कायाकल्प, नए रास्ते, प्रवेश द्वार, बाड़, ध्यान कक्ष, अतिथि आवास और तीन मंजिला इमारत का निर्माण शामिल है। यह परियोजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और व्यापार के नए अवसर सृजित करेगी।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट