राष्ट्रपति भवन हॉल का बदला नाम 
देश

मोदी सरकार ने बदला राष्ट्रपति भवन के 'दरबार हॉल' और 'अशोक हॉल' का नाम, अब इन नए नामों से होगी पहचान

शुभम पाठक

नई दिल्ली: मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान एक और बड़ा बदलाव हुआ है जहां अब राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल और अशोक हॉल के नाम बदल दिए गए हैं। अशोक हॉल का नाम बदलकर अशोक मंडप कर दिया गया है। नए बदलाव के अनुसार बताएं तो अब राष्ट्रपति भवन का दरबार हॉल रिपब्लिक मंडप के नाम से जाना जाएगा।

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति भवन के हॉल के नाम बदल दिए गए हैं। नतीजतन, अब राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल और अशोक हॉल के नाम बदलकर क्रमशः रिपब्लिक मंडप और अशोक मंडप कर दिए गए हैं।

इस बात की जानकारी देते हुए राष्ट्रपति भवन की ओर से बयान जारी किया गया। जिसमेें कहा "राष्ट्रपति भवन, भारत के राष्ट्रपति का कार्यालय और निवास, राष्ट्र का प्रतीक और लोगों की अमूल्य विरासत है। इसे लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति भवन के माहौल को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और लोकाचारों को प्रतिबिंबित करने वाला बनाने का लगातार प्रयास किया गया है।"

राष्ट्रपति भवन के बयान में कहा गया कि अशोक शब्द का मतलब है वो व्यक्ति जो सभी दुखों से मुक्त हो। साथ ही यह शब्द सम्राट अशोक को संदर्भित करता है, जो एकता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का प्रतीक है। धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ कला और संस्कृति से भी इस शब्द का गहरा महत्व है।

सरकार के इस फैसल पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है राहुल गांधी ने कहा कि अशोक एक अच्छा नाम है। वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "दरबार की कोई अवधारणा नहीं है, बल्कि 'शहंशाह' की अवधारणा है।"

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल