नितीन नवीन और अमित शाह (सौजन्य-IANS कंसेप्ट फोटो) 
देश

अमित शाह के आवास पर 3 घंटे चली बैठक! मोदी कैबिनेट में होने जा रहा है अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल?

Modi Cabinet Expansion 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीएल संतोष और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बीच गुरुवार को हाई लेवल मीटिंग हुई। इस बैठक के बाद अब मोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव हो सकते है।

प्रिया जैस

Amit Shah BL Santhosh Meeting: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोश के बीच गुरुवार को नितिन नवीन की बैठक हुई थी। तीन घंटे चली इस बैठक के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही टीम नवीन का ऐलान हो सकता है। गुरुवार को नितीन नवीन ने मुलाकात अमित शाह के आवास पर बीएल संतोष से मुलाकात की।

इस मुलाकात में किसी फैसले की कोई आधिकारी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस दौरान नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम के गठन को लेकर मंथन किया गया है। इस बैठक के बाद कैबिनेट में बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नाम भी आशंका जताई जा रही है। लेकिन यह साफ हो पाना बाकी है कि मंत्री पद से हटाकर संगठन में भेजा जाएगा या वे पद पर बने रहेंगे।

नितिन गडकरी का नाम चर्चा में

इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी उन्हें सरकार में नई जिम्मेदारी दे सकते है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नितिन गडकरी को एक से ज्यादा मंत्रालय दिए जाने की संभावना हैं। वर्तमान में नितिन गडकरी के पास सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी हैं, वे 12 साल से परिवहन विभाग की जिम्मेदारी संबआल रहे हैं। माना जा रहा है कि 18 जुलाई को मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।

चौंका सकती है NDA

मोदी कैबिनेट में इस बार नए चेहरे सामने आने की संभावना है। इस बार RBI यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास भी शामिल हो सकते है। तो वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि, अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं है।

इसके अलावा आप के बागी राज्यसभा सांसद राघव चड्डा को भी शामिल किए जाने की संभावना है। राजनीति में आने से पहले वे एक चार्टर्ड अकाउंटेंट थे और अब भाजपा के साथ जुड़ चुके है।

ये मंत्री हो सकते हैं बाहर

नए कैबिनेट में कई मंत्रियों का पत्ता कट सकता है। राजनीतिक गलियारों में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, रवनीत सिंह बिट्टू को बाहर किये जाने के कयास लगाए जा रहे है। भाजपा पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बिट्टू को अहम जिम्मेदारी दे सकती है। वहीं, जॉर्ज कुरियन पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। हाल ही के राज्यसभा चुनाव में कुरियन और बिट्टू को टिकट नहीं दिया था।

विपक्ष का दोहरा चरित्र बेनकाब! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च पर एकनाथ शिंदे का बड़ा हमला

BJP की राज्यसभा लिस्ट से बढ़ी कैबिनेट फेरबदल की चर्चा, हरदीप पुरी और BL वर्मा की मंत्रिमंडल से होगी छुट्टी?

महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत प्रमोट, बने एडिशनल DCP

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक