विधान परिषद चुनाव परिणाम लाइव सौजन्य-IANS
देश

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

MLC Election Results 2026 Live Updates: कर्नाटक में BJP ने पश्चिम स्नातक सीट जीती। यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों के नतीजों पर नजर।

प्रिया जैस

MLC Election Results Live Updates: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कुल 28 MLC सीटों के लिए वोटों की गिनती चल रही है। इन चार राज्यों में 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। सीटों का बंटवारा इस प्रकार है: उत्तर प्रदेश में 11, बिहार में 8, महाराष्ट्र में 5 और कर्नाटक में 4 सीटें।

उत्तर प्रदेश (11 सीटें): राज्य में 5 स्नातक (ग्रेजुएट) और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव हुए थे। मेरठ में दोनों सीटों पर BJP ने जीत हासिल की। रुझान: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में BJP के उमेश द्विवेदी आगे चल रहे थे, जबकि वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव बढ़त बनाए हुए थे।

बिहार (8 सीटें): राज्य में 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव हुए थे।तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, और दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में BJP के सर्वेश कुमार विजयी रहे।

अन्य दल और निर्दलीय: दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जन सुराज पार्टी के सुरेश प्रसाद राय आगे चल रहे थे, जबकि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार और BJP के बागी नेता राहुल राज ने बढ़त बनाई।

कर्नाटक (4 सीटें): बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में, JD(S)-BJP गठबंधन के उम्मीदवार ए.पी. रंगनाथ ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुट्टन्ना को 908 वोटों से हराया।

महाराष्ट्र (5 सीटें): 5 सीटों (3 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र) के लिए कुल 182 उम्मीदवार मैदान में थे। शुरुआती रुझानों से पता चला है कि सत्ताधारी महायुति गठबंधन 3 सीटों पर आगे है, जबकि महा विकास अघाड़ी (MVA) 2 सीटों पर आगे चल रहा है। कई सीटों पर वोटों की गिनती अभी भी जारी है।

विधान परिषद चुनाव परिणाम से जुड़े ताजा और लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ...

Gorakhpur MLC Election Result Live: सपा ने एमएलसी चुनाव का बहिष्कार किया

गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार संजययन त्रिपाठी और निर्दलीय उम्मीदवार राजीव यादव ने वोटों की गिनती के दौरान धांधली और गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने एमएलसी चुनाव का बहिष्कार किया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों और चुनाव पर्यवेक्षक ने भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम किया।

BJP Won in Karnatka Live: BJP उम्मीदवार एस.वी. संकानूर ने वोटर्स को दिया जीत का श्रेय 

कर्नाटक विधान परिषद के 'पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र' का चुनाव जीतने पर, भाजपा उम्मीदवार एस.वी. संकानूर ने कहा, "इस जीत का श्रेय मतदाताओं को जाना चाहिए। अगर आप पिछले तीन चुनावों पर नजर डालें, तो इस बार हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं ने बहुत कड़ी मेहनत की है। आज का परिणाम उनकी इसी कड़ी मेहनत का फल है। इसका श्रेय हमारी पार्टी और पार्टी के नेताओं को भी जाना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "हमने कलबुर्गी और बेंगलुरु दक्षिण में भी जीत हासिल की है। एक और निर्वाचन क्षेत्र स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना अभी भी चल रही है।"

UP MLC Election Live: गोरखपुर में काउंटिंग सेंटर पर भीड़

यूपी के गोरखपुर में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में गोरखपुर-फैजाबाद डिवीजन शिक्षक MLC निर्वाचन क्षेत्र के लिए वोटों की गिनती से पहले की सुबह की तस्वीरें।

Karnataka MLC Election Results Live: BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस को 9,323 मतों के अंतर से हराया

कर्नाटक के धारवाड़ में भाजपा उम्मीदवार एस.वी. संकानूर ने कर्नाटक विधान परिषद के पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मोहन लिम्बिकाई को 9,323 मतों के अंतर से हराया।

Agra MLC Election Result Live: आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में दूसरे राउंड की काउंटिंग

आगरा खण्ड स्नातक निर्वाचन 2026 परिणाम में दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद नतीजे इस प्रकार है:-

  • डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह - 5350

  • शशांक यादव उर्फ सीटू - 5605

  • दक्ष कुमार - 421

  • मतेंद्र सिंह गहलौत - 34

  • अनुराग सिंह - 07

  • अंबरीश कुमार सिंह - 70

  • अंबरीश पाल सिंह - 1385

  • मानवेंद्र प्रताप सिंह - 41

  • रघुराज सिंह - 29

  • राहुल गुप्ता - 14

  • राहुल राज कुलश्रेष्ठ - 97

  • रूप सिंह - 41

  • रुमा कुमारी - 106

  • अस्वीकृत - 796

  • कुल मत - 13996

Jhansi-Allahabad Graduates Constituency Results: झांसी-इलाहाबाद निर्वाचन क्षेत्र में सपा आगे

झांसी-इलाहाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र परिणाम में 6वें राउंड की काउंटिंग के बाद नतीजे इस प्रकार है:-

  • कुल मतपत्रों की गणना-70018

  • अशोक कुमार राठौर -21815

  • डॉ.मानसिंह यादव -37072

  • समाजवादी पार्टी के मान सिंह यादव 15257 वोटो से आगे चल रहे है।

Varanasi MLC Election Result Live: वाराणसी में समाजवादी पार्टी के आशुतोष सिन्हा आगे

वाराणसी ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र के लिए वोटों की गिनती में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा आगे चल रहे हैं। दूसरे राउंड में, वे भाजपा उम्मीदवार केदार नाथ सिंह से लगभग 3,000 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

Agra MLC Election Result Live: आगरा शिक्षक निर्वाचन सीट पर राउंड 3 के नतीजे 

आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन 2026 में राउंड 3 की काउंटिंग के बाद नतीजे इस प्रकार है:-

  • डॉ. आकाश अग्रवाल वित्त विहीन वाले - 836

  • हरी किशोर तिवारी - 517

  • आकाश अग्रवाल - 26

  • चंद्र प्रकाश - 1

  • डॉ जगवीर सिंह - 83

  • दिलीप कुमार आमौरिया - 76

  • धीरज सिंह - 11

  • ब्रह्मजीत सिंह - 13

  • मो. वसीम कलाम - 33

  • रण विजय यादव - 77

  • रामू प्रसाद - 1

  • राहुल पाराशर - 2

  • अस्वीकृत - 141

  • कुल मत - 1817

Agra MLC Election Result Live Updates: आगरा में सपा का दबदबा, BJP प्रत्याशी के साथ मारपीट का आरोप

UP-MLC चुनाव की काउंटिंग के बीच अब ड्रामे शुरू हो गये हैं। चुनाव हार रहे बीजेपी प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी अपना "कुर्ता फाड़कर" मीडिया के सामने आये और बताया कि सपा के गुंडों ने उनकी पिटाई की है और कुर्ता फाड़ दिया। यहां सपा के आकाश अग्रवाल को 13087 और बीजेपी के तिवारी को 9337 वोट मिले है। दोनों में अंतर 3750 वोटों का है।

आपको जानकारी दें, कि आगरा में धांधली को लेकर सपा प्रत्याशी ने शिकायत की थी जिसके बाद कुछ बूथों पर पुर्नमतदान कराया गया था। रि-पोल के बाद निर्वाचन आयोग ने 6 अफसरों को सस्पैंड कर दिया था।

Meerut MLC Election Live: मेरठ सहारनपुर स्नातक और शिक्षक सीट पर दोबारा BJP का कब्जा

मेरठ-सहारनपुर स्नातक सीट से समाजवादी पार्टी के MLC प्रत्याशी परमिंदर सिंह भाटी ने अपनी हार मानी। उन्होंने कहा हम इस चुनाव में हार गए। वहीं स्नातक सीट पर भाजपा के दिनेश गोयल जीत गए हैं। वहीं MLC शिक्षक सीट पर भी BJP ने अपना परचम लहरा दिया है। शिक्षक सीट पर चंद शर्मा ने अपनी जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को हराया।

Bihar MLC Election Result Live: बिहार की सभी चार 'शिक्षक' निर्वाचन क्षेत्र सीटों के नतीजे

  • दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: जन सुराज पार्टी के सुरेश राय ने कांग्रेस MLC मदन मोहन झा को 324 वोटों से हराया।

  • पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: RJD के डॉ. संजीव कुमार ने BJP MLC नवल किशोर यादव को हराकर बड़ा उलटफेर किया।

  • सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: BJP के बागी नेता राहुल राज जो निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे थे, उन्होंने MLC अफाक अहमद को 1,815 वोटों से हराया।

  • तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: BJP समर्थित उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह ने CPI MLC संजय सिंह को हराया।

Nagpur MLC Election Results Live: पोस्टल बैलेट में अभिजीत वंजारी आगे

नागपुर विधान परिषद चुनाव के परिणाम में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग हुई। इस सीट पर कुल 238 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोटिंग की थी। इसमें से 34 अवैध घोषित किए गए। कुल 204 वैध वोट में वंजारी को 101 वोट और कोहले को 86 वोट हासिल हुए। अन्य को 17 वोट मिले। पोस्टल बैलेट में वंजारी आगे रहे।

Marathwada MLC Election Results Live: मराठवाड़ा में अजित गुट को करारा झटका

मराठवाड़ा में अजित पवार गुट के विधायक सतीश चव्हाण की राह खतरे में दिखाई दे रही थी। एनसीपी-एसपी पवार गुट के डॉ. प्रतापसिंह पाटिल ने उन्हें पहले राउंड में काफी पीछे छोड़ दिया था। दूसरे राउंड में चव्हाण ने करीब 7000 वोट से ज्यादा की बढ़त बना ली थी। उद्धव गुट की मशाल पर दिलीप घुगे ने 10,926 वोट लेकर समीकरण बिगाड़ दिए।

Pune MLC Election Results Live: पुणे NCP-SP गुट की हर्षदा आगे

पुणे स्नातक सीट पर एनसीपी-एसपी गुट की उम्मीदवार हर्षदा देशमुख की सरप्राइज बढ़त देखने को मिली है। बीजेपी ने बहुत ही उम्मीदों के साथ यहां पर स्मिता जाधव को मैदान में उतारा था। वहीं पुणे की शिक्षक विधायक सीट पर भाजपा के कौस्तुभ गावडे ने बढ़त बनाई हुई थी। कांग्रेस के जयंत आसगांवकर दूसरे नंबर पर चल रहे थे।

MLC Election Results Live: कर्नाटक में BJP जीती

कर्नाटक में भाजपा उम्मीदवार एस.वी. संकानूर ने कर्नाटक विधान परिषद के पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मोहन लिम्बिकाई को 9,323 मतों के अंतर से हराया।

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट