पश्चिम बर्धमान के कुल्टी रेलवे स्टेशन 
देश

पश्चिम बर्धमान के कुल्टी रेलवे स्टेशन पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौजूद

साक्षी सिंह

आसनसोल: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के आसनसोल (Asansol) में स्थित कुल्टी रेलवे स्टेशन पर शनिवार भीषण आग लग गई। आग की लपटें घंटो तक  उठती रही। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने की कवायद में जुटी है।

उठती रही आग की लपटें

पश्चिम बंगाल में आसनसोल के पश्चिम बर्धमान (Asansol West Bardhaman,) स्थित कुल्टी रेलवे स्टेशन (Kulti railway station) स्टेशन पर आग की लपटें उठते देख आस-पास के लोग इकट्ठे हो गए। न्यूज एजेंसी एएनआई के द्वारा सामने आई वीडियो में स्टेशन पर यानी की जंहा आग लगी है, आस-पास कोई ट्रेन नहीं खड़ी है। वीडियो के मुताबिक आग रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर लगी है।

फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद

फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम जारी है। आग कैसे लगी अभी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। किसी के हताहत की भी कोई सूचना नहीं है। गनीमत है कि कोई हताहत नहीं हुआ। खबर से संबधित जानकारी आने पर खबर अपडेट की जाएगी।

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट