मल्लिकार्जुन खरगे, नरेंद्र मोदी सौजन्य-IANS
देश

मोदी का बाप भी जाएगा... खरगे के बयान पर केस दर्ज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन आज, पुतला भी जलाएगी पार्टी

Mallikarjun Kharge Controversy: पटना में पीएम नरेंद्र मोदी पर खरगे की विवादित टिप्पणी से सियासी विवाद बढ़ा। अमित शाह ने पलटवार किया। साथ ही BJP ने देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया।

प्रिया जैस

Highlights:

  • पटना में पीएम नरेंद्र मोदी पर खरगे की विवादित टिप्पणी से सियासी विवाद बढ़ा।

  • BJP ने सोमवार को देशभर में मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया।

  • मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की गई है।

BJP Protest Today Against Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बिहार दौरे के दौरान रविवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में उस समय हंगामा हो गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर उनकी टिप्पणी पर एक व्यक्ति ने आपत्ति जताई। जवाब में खरगे ने कहा कि 'मोदी का बाप भी जाएगा।'

इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। यह घटना बापू सभागार में आयोजित एक समारोह के दौरान हुई। खरगे केंद्र सरकार, भाजपा और आरएसएस पर निशाना साध रहे थे।

खरगे के खिलाफ शिकायत दर्ज

इसी दौरान एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर उनकी टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे। इस पर खरगे ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए चिल्लाकर कहा कि 'मोदी का बाप भी जाएगा।' खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने तोड़ीं सारी मर्यादाएं - अमित शाह

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि खरगे ने मोदी के पिता के बारे में अभद्र टिप्पणी करके राजनीति की सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी है।

यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस पार्टी ने मोदी और उनके परिवार को अपशब्द कहे हों। कभी उनकी माता के बारे में भी अपशब्द कहे हैं। कांग्रेस हर रोज अभद्रता की सीमाएं पार करती जा रही है। कांग्रेस नेतृत्व राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहा है और उसके पास जनता के मुद्दों पर बात करने के लिए कोई ठोस नीति नहीं बची है।

बीजेपी खरगे का पुतला जलाएगी

बीजेपी आज, सोमवार को मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। इन विरोध प्रदर्शनों के बारे में एक बयान में बीजेपी ने कहा, "पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के बारे में की गई अपमानजनक, अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियों के जवाब में, बीजेपी सोमवार को देशभर में अपने सभी राज्य मुख्यालयों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी।"

इसके अलावा, बीजेपी ने घोषणा की है कि वह सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला जलाएगी। पार्टी 26 अक्टूबर की सुबह पटना के इनकम टैक्स सर्कल में भी खरगे का पुतला जलाने वाली है।

बैलेट पेपर से हों चुनाव

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। खरगे के भाषण में विवादित टिप्पणी के अलावा चुनाव प्रक्रिया और केंद्र सरकार को लेकर भी कई राजनीतिक मुद्दे उठाए गए। उन्होंने ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की और भाजपा पर चुनावी अनियमितताओं के आरोप लगाए।

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उस टिप्पणी पर भी सवाल उठाया जिसमें कांग्रेस के अगले 30 वर्षों तक सत्ता में नहीं आने की बात कही गई थी। खरगे ने सवाल किया कि 30 साल बाद कौन जीवित रहेगा और ऐसे बयानों को लोगों को गुमराह करने वाला बताया।

LPG सिलेंडर की सप्लाई पर संकट के बादल! दिल्ली में वितरकों का प्रदर्शन, हड़ताल हुई तो बढ़ सकती है परेशानी

सरकार का दबाव, कॉलेजियम में मतभेद और जजों की नियुक्ति…जस्टिस कौल की किताब में चंद्रचूड़ को लेकर क्या दावा?

BJP-RSS को पवन खेड़ा ने घेरा, लगाया खरगे के अपमान का आरोप; बोले-देश सब देख रहा है

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही