सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे सौजन्य-IANS
देश

विपक्ष को एकजुट रखने की कोशिश फेल, आज एम.के. स्टालिन और शरद पवार से मिलेंगे खरगे, सोनिया गांधी भी होगी साथ

Kharge Meeting Stalin Sharad Pawar: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज चेन्नई में एमके स्टालिन और मुंबई में शरद पवार से मुलाकात करेंगे। परिसीमन पर विपक्षी रणनीति और एकजुटता पर चर्चा संभव है।

प्रिया जैस

Highlights:

  • मल्लिकार्जुन खरगे आज चेन्नई में DMK प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात करेंगे।

  • मुंबई में NCP-SP प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।

  • CPP अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी साथ जाने की संभावना जताई गई है।

INDIA Alliance on Delimitation Bill: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज चेन्नई में DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन और मुंबई में NCP-SCP प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे। CPP अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी उनके साथ जाने की संभावना है।

डीएमके और शरद पवार की एनसीपी-एसपी के परिसीमन को समर्थन देने के ऐलान के बाद कांग्रेस और इंडिया गठबंधन में हलचल मच गई है। इंडिया गठबंधन की बैठक में शनिवार को मायूसी छाई रही। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बुलाई गई बैठक में एकजुटता दिखाने की कोशिश थी लेकिन खाली कुर्सियों ने ही पूरी कहानी कह दी।

अकेले पड़ी कांग्रेस

डीएमके और एनसीपी (एसपी) के दूर रहने से कांग्रेस अकेली पड़ गई। 'आप' और बीजू जनता दल भी नहीं आए। बैठक में आए दलों के चेहरों पर भी वही मायूसी दिखी, जो गठबंधन के टूटते समीकरण की गवाही दे रही थी। अब साफ नजर आ रहा है कि 30 नवंबर को होने वाले संसद सत्र से पहले कांग्रेस परिसीमन विधेयक के खिलाफ एकजुट करने होने के लिए मनाने की कवायद कर रही है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक से पहले डीएमके, एनसीपी (एसपी), 'आप' और बीजू जनता दल को भी न्योता भेजा था। कोशिश थी कि परिसीमन पर पूरा विपक्ष एक मंच पर दिखे लेकिन कोशिश काम नहीं आई। डीएमके ने पहले ही बिल के समर्थन का एलान कर दिया था।

अस्पताल में भर्ती है शरद पवार

इस वजह से उसका कोई प्रतिनिधि बैठक में नहीं पहुंचा। एनसीपी (एसपी) ने पवार की तबीयत का हवाला दिया लेकिन पार्टी के नेता पहले ही समर्थन का फैसला ले चुके थे। आप और बीजद को भी आमंत्रित किया गया था। उनका भी कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा।

बता दें, कि एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार (85) तीन दिन पहले डिहाइड्रेशन के कारण ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए थे और अभी भी वहीं हैं।

सरकार को कैसे घेरेगा विपक्ष?

  • सदन में रहकर लड़ाई विपक्ष सदन से भागेगा नहीं, बिल पर चर्चा में हिस्सा लेकर सरकार को घेरेगा।

  • 'सीट चोरी' का नारा विपक्ष परिसीमन को 'सीट चोरी' कहेगा। संदेश होगा एसआईआर से वोट चोरी के बाद सरकार अब सीट चोरी कर रही है।

  • एससी-एसटी-ओबीसी का मुद्दा सबसे आगे रहेगा। हर भाषण में यही कहा जाएगा कि परिसीमन बिना जाति जनगणना के हो रहा है। इससे दलित, आदिवासी और पिछड़ों का हिस्सा मारा जाएगा।

  • तीन मांगें लोकसभा की वर्तमान संख्या को बरकरार रखा जाए, उसी संख्या पर महिला आरक्षण दिया जाए और अगले 25 साल तक लोकसभा में राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा बंटवारा बरकरार रखा जाए।

स्टालिन को बताया एट्टप्पन जैसा गद्दार

आपको जानकारी दें, कि डीएमके के परिसीमन को समर्थन देने के बाद इंडिया गठबंधन के ही एक धड़े ने डीएमके प्रमुख एम. के. स्टालिन की तुलना इतिहास के एदृप्पन से कर दी। कहा गया कि जैसे एट्टप्पन ने अपने ही लोगों से गद्दारी की थी, वैसे ही स्टालिन ने गद्दारी की है।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल के विरोध में दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

छत से गिरा, खंभे पर लटका, लड़के ने डॉग को फांसी से बचाया; देखें वीडियो

Delimitation Bill: परिसीमन पर राहुल को कनिमोझी की दोटूक, EWS आरक्षण का जिक्र कर कांग्रेस से पूछा तीखा सवाल

Aaj Ka Mausam: अंडमान-दक्षिण में बारिश और हवाओं का अलर्ट, उत्तर भारत में कोहरे की दस्तक, जानें आपके शहर का हाल

आज की बड़ी खबरें: सीएम योगी देंगे 17,650 करोड़ की सौगात, परिसीमन पर जारी रहेगा घमासान, जानें आज क्या होगा खास?