मल्लिकार्जुन खरगे (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

तुम लोग निकम्मे हो... DK शिवकुमार के समर्थकों पर बरसे खरगे, बोले- वीडियो फुटेज देख होगी कार्रवाई

Karnataka Congress: बेंगलुरु में 'संकल्प समावेश' कार्यक्रम के दौरान DK शिवकुमार के समर्थकों पर मल्लिकार्जुन खरगे भड़क गए। भाषण रोककर कार्यकर्ताओं की क्लास लगा दी।

अमन मौर्या

Mallikarjun Kharge Angry On Workers: बेंगलुरु में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 'संकल्प समावेश' कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं भड़क गए। खरगे के संबोधन के दौरान मंच के सामने कुछ कार्यकर्ता पहुंचकर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थन में 'DK-DK' के नारे लगाने लगे। कार्यकर्ताओं की हरकत देख मल्लिकार्जुन खरगे ने मंच से ही कार्यकर्ताओं की क्लास लगा दी।

मंच से लगाई क्लास

कर्नाटक के बेंगलुरु में 'संकल्प समावेश' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में सीएम डीके शिवकुमार समेत कई सीनियर कांग्रेस नेता भी मौजूद थे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता बार-बार 'DK-DK' के नारे लगाने लगे। इस पर अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपना भाषण रोक दिया और कार्यकर्ताओं को साफ शब्दों में नसीहत दी कि यह कार्यक्रम व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि पार्टी का कार्यक्रम है।

कार्यक्रम व्यक्ति का नहीं पार्टी का: खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि क्या आपके यहां नारेबाजी से पूरे देश पर कोई असर पड़ेगा? यह किसी एक व्यक्ति का कार्यक्रम नहीं है, यह पार्टी का कार्यक्रम है। तुम लोग बेकार हो। यहां किसी व्यक्ति की पूजा नहीं होती, हम यहां पार्टी के उस कार्यक्रम के लिए हैं जो हम सभी को एक साथ लाता है।

फुटेज देख होगी कार्रवाई

कार्यकर्ताओं की हरकत पर मल्लिकार्जुन खरगे ने वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान करके उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा, जो कोई भी यहां नारेबाजी कर रहा है, उसका फुटेज होगा। फुटेज देखने के बाद मैं अनुशासनात्मक कार्रवाई करूंगा।

'कई नेता ने पार्टी को बहुत कुछ दिया'

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी शामिल हुए थे। मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने लंबे सियासी अनुभव को याद करते हुए बताया कि मुझे 58 साल का राजनीतिक अनुभव है। यहां कई नेता आए हैं। भले ही पार्टी में उनका योगदान कम रहा हो, लेकिन पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट