File Photo 
देश

महाराष्ट्र के नासिक में दिसंबर महीने की सर्वाधिक बारिश दर्ज, बेमौसम बरसात ने तोड़ा रिकॉर्ड

आसिफ सईद

नासिक (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) शहर में 24 घंटे में दिसंबर महीने की सर्वाधिक बारिश (Rain) दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, एक दिसंबर को शहर और जिले के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश हुई, जो बुधवार तथा बृहस्पतिवार की दरमियानी रात भी जारी रही।

मौसम विज्ञान विभाग के सूत्रों ने बताया कि शहर में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से 24 घंटे में 63.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिसने दिसंबर महीने में 24 घंटे में हुई बारिश के अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इससे पहले, 16 दिसंबर 1967 को 24 घंटे में 31 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जिले में इस मौसम में अब तक 176 मिलीमीटर बारिश हुई है।

शहर के अलावा इगतपुरी, त्र्यंबकेश्वर, डिंडोरी, पेठ, निफड़, सिन्नार, चंदवाड़, देवला, नंदगांव, येओला, बगलान, कलवां और सुरगना सहित जिले के अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई।

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी!

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

कांग्रेस का चलो दिल्ली कार्यक्रम टला, 26 नवंबर के लिए नया प्लान; अब क्या करने जा रहे राहुल गांधी?

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO