संजय राउत (फाइल फोटो)  
देश

महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम से शरद पवार विचलित नहीं हैं- संजय राउत

साक्षी सिंह

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार अपनी पार्टी में टूट से विचलित नहीं हैं और नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। रविवार को एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में अजित पवार ने राज्य की एकनाथ शिंदे नीत सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

राउत ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैंने अभी राकांपा प्रमुख शरद पवार से बात की। उन्होंने कहा कि वह दृढ़ हैं और लोगों का समर्थन हमारे साथ है। हम उद्धव ठाकरे के साथ एक नई शुरुआत कर सकते हैं।'' उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोग इस तरह के ‘‘सर्कस'' को लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं करेंगे।

राकांपा नेता अजित पवार, मुख्यमंत्री शिंदे और भारतीय जनता पार्टी के स्पष्ट संदर्भ में राउत ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि कुछ लोग महाराष्ट्र की राजनीति को पूरी तरह से खराब करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्हें उनके चुने हुए रास्ते पर आगे बढ़ने दें। (एजेंसी)

छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था

IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल