बाबा सिद्दीकी की अंतिम यात्रा निकली (सोर्स: सोशल मीडिया) 
देश

Baba Siddique Shot Dead : बाबा सिद्दीकी हुए सुपुर्द-ए-खाक, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Baba Siddique Shot Dead : राकांपा के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में तीन लोगों ने गोली मारकर जघन्य हत्या कर दी। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार देर रात 11.27 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राहुल गोस्वामी

Baba Siddique Shot Dead : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की बीते शनिवार रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में तीन लोगों ने गोली मारकर जघन्य हत्या कर दी। वहीं निर्मल नगर में कोलगेट मैदान के पास बाबा सिद्दीकी के बेटे एवं विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर हुई इस घटना के तुरंत बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बांद्रा के खेर वाड़ी सिग्नल के पास उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर ही अचानक ही उन पर 3 गोलियां चलाई गईं। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार देर रात 11.27 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कूपर अस्पताल में उनके शव को पोस्टमॉर्टम किया गया।

रविवार की रात बाबा सिद्दीकी को मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में राजकीय सम्मान के साथ देकर सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल समेत बड़ी संख्या में परिजन व समर्थक मौजूद रहे।

इस चौंका देने वाली इस घटना के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े गए। राज्य में संभवत: अगले महीने विधानसभा चुनाव होने को हैं। बाबा सिद्दीकी ने विधानसभा में तीन बार बांद्रा (पश्चिम) सीट का प्रतिनिधित्व किया था। मुंबई के एक प्रमुख मुस्लिम नेता सिद्दीकी को कई बॉलीवुड सितारों के करीबी के रूप में भी जाना जाता था।

उपमुख्यमंत्री एवं राकांपा प्रमुख अजित पवार ने इस हमले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। इससे पहले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया था कि मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने उन्हें जानकारी दी है कि दो कथित शूटर को हिरासत में लिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनमें से एक उत्तर प्रदेश और दूसरा हरियाणा से है, जबकि तीसरा आरोपी मौके से भाग गया। वहीं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस घटना के कुछ देर बाद लीलावती अस्पताल पहुंचे थे। फडणवीस के पास गृह विभाग का भी प्रभार है।

सुपुर्द-ए-खाक हुए बाबा सिद्दीकी

रविवार की रात बाबा सिद्दीकी को मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में राजकीय सम्मान के साथ देकर सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल समेत बड़ी संख्या में परिजन व समर्थक मौजूद रहे।

बाबा सिद्दीकी को राजकीय सम्मान दिया गया

मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में बाबा सिद्दीकी को दिया गया राजकीय सम्मान। इस दौरान बड़ी संख्या में एनसीपी व अन्य दलों के नेता मौजूद रहे। थोड़ी देर में सुपुर्द-ए-खाक होंगे बाबा सिद्दीकी।

अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल पहुंचे बड़ा कब्रिस्तान

बाबा सिद्दीकी के अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा कब्रिस्तान में एससीपी नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल सहित कई नेता मौजूद रहे। जहां उन्होंने बाबा सिद्दीकी को श्रद्धांजलि दी। बड़ा कब्रिस्तान में बाबा सिद्दीकी को दिया गया राजकीय सम्मान।

बड़ा कब्रिस्तान पहुंचा बाबा सिद्दीकी का जनाजा

बाबा सिद्दीकी का पार्थिव शरीर मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान लाया गया। यहां उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बड़ा कब्रिस्तान के बाहर पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त किया गया है।

साजिशकर्ता प्रवीण लोनकर गिरफ्तार

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने शुभम लोनकर के 28 वर्षीय भाई प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। प्रवीण उन साजिशकर्ताओं में से एक है, जिसने शुभम लोनकर के साथ मिलकर धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम को साजिश में शामिल किया था।

बाबा सिद्दीकी के घर के बाहर पढ़ी गई नमाज

बांद्रा में बाबा सिद्दीकी के घर से उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। अंतिम यात्रा शुरू होने से पहले उनके घर के बाहर नमाज पढ़ी गई। उनका अंतिम संस्कार बड़ा कब्रिस्तान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। नमाज पढ़ने बड़ी संख्या में उनके समर्थक व सामाजिक लोग पहुंचे।

बाबा सिद्दीकी के आवास से निकला जनाजा

बाबा सिद्दीकी का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए बांद्रा स्थित उनके आवास से ले जाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में किया जाएगा।

लॉरेंस बिश्नोई, सलमान खान एंगल की जांच कर रही पुलिस

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच लाया गया। मुंबई पुलिस ने कहा कि "लॉरेंस बिश्नोई, सलमान खान एंगल की जांच की जा रही है।"

मंत्री अदिति तटकरे बाबा सिद्दीकी के घर पहुंचीं

महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे बाबा सिद्दीकी के घर पहुंचीं। अदिति तटकरे अजित पवार गुट की नेता व सुनील तटकरे की बेटी हैं।

अभिनेता सलमान खान बाबा सिद्दीकी के घर से निकले

अभिनेता सलमान खान बाबा सिद्दीकी के बांद्रा स्थित आवास पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने परिवार से बात की। इस इसके बाद सलमान खान बाबा सिद्दीकी के घर से निकल गए हैं।

कोर्ट ने एक आरोपी को 21 तक मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेजा

बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोपियों की पहचान गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप के रूप में हुई है, जिन्हें एस्प्लेनेड कोर्ट से ले जाया गया। कोर्ट ने आरोपी गुरमेल सिंह को 21 अक्टूबर तक मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया। वहीं दूसरे आरोपी धर्मराज कश्यप को पुलिस हिरासत में नहीं दी गई। कोर्ट ने दूसरे आरोपी को ऑसिफिकेशन टेस्ट कराने के बाद फिर से पेश करने का निर्देश दिया है।

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में चौथे आरोपी का नाम आया सामने

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में चौथे आरोपी की पहचान हो गई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है।

सुप्रिया सुले और सयाजी शिंदे पहुंचे बाबा सिद्दीकी के आवास

शरद पवार की बेटी व एनसीपी (शरदचंद्र पवार) सांसद सुप्रिया सुले बाबा सिद्दीकी के आवास पहुंची। जहां उन्होंने ने परिजनों से मुलाकत की। एक्टर व हाल ही में अजित पवार की पार्टी में शामिल हुए सयाजी शिंदे भी बाबा सिद्दीकी के घर पहुंचे थे।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के पास से 28 जिंदा कारतूस बरामद किए

बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के पास से मुंबई क्राइम ब्रांच ने 28 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों का किसी अंतरराष्ट्रीय गिरोह से भी संबंध हो सकता है। पुलिस ने आरोपियों की 14 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की है।

बाबा सिद्दीकी के घर पहुंचे एक्टर सोहेल खान, अर्पिता खान शर्मा और भाजपा नेता शाइना NC

अभिनेता सोहेल खान, उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा और भाजपा नेता शाइना एन.सी बाबा सिद्दीकी के घर पहुंचे।

बाबा सिद्दीकी हत्या आरोपी गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप की कोर्ट में हुई पेशी

बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप को एस्प्लेनेड कोर्ट में लाया गया।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड आरोपी गुरमेल की दादी का आया बयान

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपियों में से एक गुरमेल सिंह की दादी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि वह मेरा पोता था, लेकिन अब वह मेरे लिए कुछ भी नहीं है। वह संपर्क में नहीं है।

बाबा सिद्दीकी मर्डर आरोपी धर्मराज कश्यप की मां का आया बयान

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों में से एक धर्मराज कश्यप की मां ने कहा कि दो महीने पहले, वह स्क्रैपयार्ड में काम करने गया था। वह पुणे गया था। तब से हमने केवल एक बार संपर्क किया है।

आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया

बाबा सिद्दीकी हत्या मामले के आरोपियों की पहचान गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप के रूप में हुई है। जिन्हें मुंबई के एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया।

बाबा सिद्दीकी की हत्या पर राज्य सरकार से इस्तीफे की मांगी

NCP-SCP नेता जितेंद्र आव्हाड ने NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर कहा, राज्य सरकार किसी को सुरक्षित नहीं रख सकती। राज्य सरकार सिर्फ लोगों को तोड़ना, खरीदना जानती है। मुझे नहीं मालूम इसके पीछे कौन सी गैंग है, लेकिन इस तरह की घटना होना बहुत गलत है। राज्य सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।

दुखद और गंभीर घटना

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह दुखद और गंभीर घटना है। बाबा सिद्दीकी से मेरी गहरी दोस्ती थी। इस तरह की घटना से हम सभी स्तब्ध हैं। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है। आज आरोपियों की हिरासत मिलने के बाद पुलिस ब्रीफिंग करेगी। जो थ्योरी आ रही है, वह आधिकारिक नहीं है। कुछ एंगल देखे जा रहे हैं और जांच चल रही है।

बांद्रा लाया गया बाबा सिद्दीकी का शव

बाबा सिद्दीकी का शव बांद्रा स्थित उनके घर लाया गया। कपूर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया था । मिली जानकारी के अनुसार थोड़ी ही देर में बाबा सिद्दीकी का शव उनके चुनाव क्षेत्र में लाया जाएगा।

बाबा सिद्दीकी मर्डर जांच में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल करेगी मदद

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की एक टीम को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जांच में मदद करने के वास्ते मुंबई भेजा जाएगा। पुलिस सूत्रों से यह जानकारी मिली है।

बाबा सिद्दीकी की हत्या पर आया पुलिस का बयान

अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या पर रविवार को पुलिस का बयान आया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे एक पूर्व नियोजित साजिश के तहत हत्या किये जाने का संदेह बता रही है। पुलिस ने कहा कि अपराध शाखा ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है जिसमें सुपारी लेकर हत्या, कारोबारी प्रतिद्वंद्विता या एक बस्ती की पुनर्वास परियोजना को लेकर मिली धमकी के पहलू भी शामिल हैं।

हत्या की सुपारी किसने दी 1-2 दिन में चल जाएगा पता

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार ने NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर कहा कि पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं और अलग-अलग राज्यों में भी पुलिस की टीम लगाई गई हैं। मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और मैं खुद इस मामले में ध्यान दे रहे हैं। यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि हत्या की सुपारी किसने दी, मुझे विश्वास है कि 1-2 दिन में इसका पता चल जाएगा।

राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि आज रात 8:30 बजे मुंबई की तर्ज पर बड़ा कब्रिस्तान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। विपक्ष यह कहेगा सरकार पर आरोप लगाएगा। लेकिन हमारा काम कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। उपमुख्यमंत्री ने यहां का दौरा किया। मैंने उनसे और मुख्यमंत्री से भी बात की है और उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि हमें जल्द ही पता चल जाएगा कि इसके पीछे कौन लोग थे।

एक्स पर अजित पवार का बयान पोस्ट

प्रफुल्ल पटेल कूपर अस्पताल पहुंचे

NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल कूपर अस्पताल पहुंचे हैं जहां बाबा सिद्दीकी का शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

कुछ दिन पहले ही मिली थी हथियारों की डिलीवरी

मुंबई पुलिस ने यह भी बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। आरोपियों को इस काम के लिए पहले से पैसे मिले थे। उन्हें कुछ दिन पहले ही हथियारों की डिलीवरी मिली थी। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने पिछले 8 घंटों से आरोपियों से पूछताछ की है।

क्या है पकड़ाए दोनों आरोपियों के नाम

मुंबई पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के नाम करनैल सिंह, जो हरियाणा का रहने वाला है और धर्मराज कश्यप जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला हैं। आरोपियों ने बाबा सिद्दीकी के घर और दफ्तर की रेकी की थी, वे डेढ़ से दो महीने से मुंबई में थे और उन पर नज़र रख रहे थे। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है, मुंबई क्राइम ब्रांच की कई टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं।

बड़ा खुलासा: पंजाब की जेल में थे तीनों आरोपी

बाबा सिद्दीकी के हत्यारों पर बड़ा खुलासा किया है। पंजाब की जेल में यह तीनों आरोपी थे। उसी जेल में बिश्नोई गैंग का शूटर पहले से ही मौजुद था और वहीं इन सभी की जान पहचान हुई। सूत्र की माने तो कुल 4 शूटर्स को सिद्दीकी के हत्या की सुपारी दी गई थी। सबको 50-50 हजार मिले थे। जानकारी के मुताबिक सितंबर के पहले हफ्ते से ही शूटर मुंबई में थे। मुंबई के कुर्ला इलाके में किराए का कमरा लिया गया था।

राहुल गांधी- बाबा सिद्दीकी का निधन दुखद, महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

आज राहुल गांधी ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर अपना दुख जताया है। उन्होंने कहा कि बाबा सिद्दीकी जी का निधन बेहद दुखद और चौंकाने वाला है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था का पुरी तरह से पतन हो रहा है।

आज रात 8.30 बजे बाबा सिद्दीकी को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

मिली जानकारी के अनुसार बाबा सिद्दीकी को आज रात 8.30 बजे दफनाया जाएगा। कहा जा रहा है कि मरीन लाइंस के बड़ा कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। इससे पहले शाम 7 बजे नमाज-ए-जनाजा भी निकलेगा।

बाबा सिद्दीकी के शव का पोस्टमार्टम शुरू

कूपर अस्पताल में अब से कुछ देर पहले बाबा सिद्दीकी के शव का पोस्टमार्टम शुरू हो चुका है। इस पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी जारी है।

बाबा सिद्दीकी के घर पर पसरा मातम

सलमान खान के घर के बाहर सिक्युरिटी टाईट

बाबा की हत्या के बाद अब एक्टर सलमान खान के घर के बाहर सिक्युरिटी बढ़ चुकी है। यहां अब एक अतिरिक्त टीम तैनात की गई है। घर के बाहर अब किसी को भी रुकने नहीं दिया जा रहा है।

3 से ज्यादा शूटर थे शामिल

मुंबई पुलिस सूत्रों की मानें तो, इस घटना के पीछे बिश्नोई गैंग का हाथ हो सकता है। गिरफ्तार 2 आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पिछले 25-30 दिनों से इस इलाके की रेकी कर रहे थे। यह तीनो आरोपी ऑटो रिक्शा से बांद्रा ईस्ट 'शूटिंग' स्पॉट (जहां पर गोली चलाई गई) पर आए थे। सूत्रों की मानें तो बाबा सिद्धकी पर गोली चलाने से पहले तीनों वहीं पर उनके इंतजार में थे। पुलिस को ऐसा भी शक है कि इन्हें स्थानीय सपोर्ट भी मिला था। कोई और भी था जो सिद्धकी की पल-पल की जानकारी आरोपियों को मुहैया करवा रहा था।

थोड़ी देर में शुरू हो सकता है पोस्टमॉर्टम

बाबा सिद्दीकी के शव को फिलहाल कूपर अस्पताल में है। कहा जा रहा है कि पोस्ट मॉर्टम के समय की पूरी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। अब से कुछ देर में पोस्टमॉर्टम शुरू हो सकता है।

कूपर अस्पताल ले जाया गया बाबा सिद्दीकी का शव

NCP नेता बाबा सिद्दीकी का शव फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।गोली लगने से घायल होने के कारण देर रात लीलावती अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया था। मुंबई पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को अरेस्ट किया है। तीसरे आरोपी की तलाश हो रही है।

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू