देश

महाराष्ट्र: सरकार के 'किसान ऐप' पर 58 लाख से ज्यादा किसानों ने कराया पंजीकरण

वैष्णवी वंजारी

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के फसल सर्वेक्षण से जुड़े मोबाइल ऐप पर अब तक 58 लाख से अधिक किसानों ने पंजीकरण कराया है और कुछ जिले के किसानों ने खरीफ में उगाई गई 350 से अधिक फसलों के बारे में जानकारी दी है। राज्य सरकार ने टाटा ट्रस्ट के साथ मिलकर हाल में ‘ई-पीक पहानी' नामक ऐप विकसित किया है। 

इस ऐप पर किसान अपनी फसल का ब्योरा दे सकते हैं। यह ऐप सरकार को यह समझने में मदद करेगा कि कौन सी फसल उगाई जा रही है और राज्य के कितने क्षेत्र में खेती हो रही है। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की जानकारी से पता चला है कि कितना अनाज, तिलहन और नकदी फसलें होने वाली है। 

इसके आधार पर आयात निर्यात नीतियां बनाई जा सकती हैं, अथवा इस संबंध में कोई निर्णय लिया जा सकता है। उन्होंने कहा,‘‘ इस साल 15 अगस्त को यह सुविधा शुरू होने के बाद, पहले दो महीनों में 58,39,804 किसानों ने पंजीकरण कराया और इनमें से 52,84,598 किसानों ने अपनी खरीफ फसल का ब्योरा भी दर्ज कराया है।'' (एजेंसी)

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल