देश

महाराष्ट्र बंद के बीच मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में आठ बेस्ट बसों में तोड़फोड़

सुभाष यादव

मुंबई: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा (Lakhimpur Kheri Violence) में मारे गए किसानों के समर्थन में आज महाराष्ट्र में बंद (Maharashtra Bandh)  बुलाया गया है। सत्ता में काबिज शिवसेना (Shiv Sena), एनसीपी (NCP) और कांग्रेस (Congress) तीनों ने ही इसे बुलाया हुआ है। साथ ही महाविकास आघाडी में शामिल तीनों ही दल संयुक्त रूप से प्रदर्शन कर अपना विरोध जताएंगे। इन सब के बीच महाराष्ट्र में बंद का असर साफ देखा जा सकता है। साथ ही बेस्ट (BEST) ने जानकारी दी है कि मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में अब तक आठ बसों में तोड़फोड़ की गई है। 

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में बंद के बीच अच्छी खबर यह है कि लोकल ट्रेन अपने नियमित समय पर चल रही है। मुंबई में बेस्ट की बसों पर बंद का असर दिख रहा है। बेस्ट बस में शिवसेना यूनियन का दबदबा है इसलिए यहां साफ असर दिख रहा है। जिससे आम जनता की परेशानी बढ़ सकती है। बेस्ट ने भी बताया कि करीब 8 बसों को नुकसान पहुंचाया गया है।

-मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में आठ बेस्ट बसों में तोड़फोड़  

वहीं बंद के मद्देनजर मुंबई पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। मुंबई में फिलहाल ट्रैफिक अभी सामान्य रूप से चल रहा है। लखीमपुर खीरी हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हुई थी। शिवसेना नेता संजय राउत ने पहले ही साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी बंद में पूरी ताकत के साथ हिस्सा लेने वाली है।

यहां पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें: 1000 करोड़ नेट पार कर 'रामायण' ने रचा इतिहास, 9 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

Delimitation Bill: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज जलेगा कार्तिगई दीपम, थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF तैनात

Delimitation Bill पर Congress की रणनीति: INDIA ब्लॉक में मतभेद, घटता संख्या बल बनी चुनौती

Weather Update: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत 9 राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी