महाकुंभ में महाशिवरात्रि पर अमृत स्नान (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

Mahashivratri News Updates: शिवराज सिंह चौहान ने खींचा रथ, भगवान शिव की निकलवाई बारात

Mahakumbh live Update: देश भर में आज महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। सभी शिव मंदिरों पर भारी भीड़ है। महाकुंभ का आज आखिरी दिन है। सुबह 4 बजे तक 25 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। आयोध्या व काशी में भारी भीड़ है।

Saurabh Pal

Mahakumbh live Update: देश भर में आज महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। सभी शिव मंदिरों पर भारी भीड़ है। खास कर ज्योतिर्लिंग वाले मंदिरों में अधिक भीड़ रहने की संभावना है। वहीं दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ का आज आखिरी दिन है। सुबह 4 बजे तक 25 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। पिछले 44 दिन में 65 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही 45 दिनों तक चले महाकुंभ का समापन हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश में महाकुंभ के अलावा काशी व अयोध्या में भारी भीड़ है। वहीं तमिलनाडू के कोयंबटूर में महाशिवरात्रि सदगुरू आश्रम में भव्य तरीके इस दिन सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस उत्सव का 24 घंटे प्रशासरण भी यू ट्यूब पर किया जा रहा है।

महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी विश्वनाथ पहुंचे नागा साधु

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में महाकुंभ मेला 2025 के अंतिम दिन महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की पूजा करने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर जाते नागा साधुओं और संतों की ड्रोन तस्वीरों में झलकती है।

शिवराज सिंह चौहान खींचा रथ, भगवान शिव की निकलवाई बारात

भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान शिव की बारात में शामिल हुए। उन्होंने भगवान शिव का रथ खींचकर बारात की शुरुआत कराई

ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित लेजर लाइट शो

तमिलनाडू के कोयंबटूर में महाशिवरात्रि के समारोह से पहले आदियोगी-जो भागवान शिव का ही एक रूप हैं। उनकी प्रतिमा पर लेजर लाइट शो का आयोजन किया गया

2 मई को सुबह 7 बजे खुलेंगे भगवान केदारनाथ के कपाट

महाशिवरात्रि के दिन शिव भक्तों के लिए खुशखबरी आई है। भगवान केदार नाथ के कपाट खुलने की तारीख आ गई है। जानकारी के मुताबिक 2 मई को सुबह 7 कपाट खुलेंगे।

राहुल गांधी ने महाशिवरात्रि पर दी देशवासियों को बधाई, शेयर की जलाभिषेक की तस्वीर

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाशिवरात्रि की देश वासियों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल शिवलिंग पर जलाभिषेक की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि "सभी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! शिवशक्ति की कृपा आप सब पर हमेशा बनी रहे। हर हर महादेव।"

पीएम मोदी ने दी महाशिवरात्रि की बधाई, शेयर किया स्पेशल वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश वासियों को महाशिवरात्रि पर स्पेशल तरीके से बधाई दी  है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-"सभी देशवासियों को भगवान भोलेनाथ को समर्पित पावन-पर्व महाशिवरात्रि की असीम शुभकामनाएं। यह दिव्य अवसर आप सभी के लिए सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, साथ ही विकसित भारत के संकल्प को सुदृढ़ करे, यही कामना है। हर-हर महादेव!"

10 हजार नागा साधु गदा-तलवार लहराते हुए काशी विश्वनाथ का दर्शन करने पहुंचे

बनारस में करीब 10 हजार नाग साधु बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने मंदिर पहुंचे। गदा-त्रिशूल। हाथी-घोड़े की सवारी। शरीर पर भस्म और फूलों की माला। हर-हर महादेव का उद्घोष के साथ काशी में 7 शैव अखाड़ों के नागा साधु बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।

नागा संतों के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर के रास्ते की बैरिकेडिंग की गई है। लाखों की संख्या में भक्त नागा संतों का आशीर्वाद लेने के लिए रात से ही सड़क किनारे खडे़ हैं। सबसे पहले जूना अखाड़े के नागा संन्यासी मंदिर पहुंचे। महामंडलेश्वर अवधेशानंद भी साथ हैं।

प्रयागराज में 10 किमी पहले रोके गए वाहन, 6 बजे तक 41 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान

प्रयागराज से 10 किलोमीटर पहले वाहनों को रोका जा रहा है। संगम या गंगा में स्नान के लिए श्रद्धालुओं को करीब 12 से 13 किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। सुबह 6 बजे तक 41 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। दोपहर तक और भीड़ बढ़ने की संभावना है। सरकार व प्रशासन का मानना है कि आज 2 करोड़ लोग संगम में स्नान करेंगे।

CM याेगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में किया जनता दरबार का आयोजन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

काशी विश्वनाथ मंदिर की मंगला आरती

काशी विश्वनाथ मंदिर की मंगला आरती

महाशिवरात्रि के अवसर पर देखें उज्जैन के महाकाल की आरती

महाशिवरात्रि के अवसर पर देखें उज्जैन के महाकाल की आरती।

महाकुंभ में महाशिवरात्रि पर 2 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना

महाकुंभ में 25 फरवरी रात 8 बजे तक 1.24 करोड़ से ज्यादा तीर्थयात्री पहुंचे थे। इससे पहले 24 अप्रैल तक कुल 63.36 करोड़ लोग यहां आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे थे। आज आखिरी दिन पर 2 करोड़ तक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए तमाम तैयारियां भी की गई हैं।

CM योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि की बधाई दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की बधाई दी। उन्होंने X पोस्ट में कहा, "महाकुंभ में भगवान भोलेनाथ की उपासना को समर्पित महाशिवरात्रि के पावन स्नान पर्व पर आज त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन! त्रिभुवनपति भगवान शिव और पुण्य सलिला माँ गंगा सभी का कल्याण करें, यही प्रार्थना है।'

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला