राहुल गांधी और तेजस्वी यादव अररिया में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान 
देश

'जिंदा लोगों को मारने का काम', अररिया में SIR पर फिर गरजे राहुल; कहा- गरीब इनके लिए दुश्मन

Bihar Election: बिहार के अररिया में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर एक बार फिर हमला बोलते हुए विधानसभा चुनाव से पूर्व SIR पर सरकार को वोट चुराने की कोशिश का आरोप लगाते हुए सरकार की चेतावनी दे डाली।

सौरभ शर्मा

Rahul Gandhi Voter Rights Yatra: अररिया में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर एक बार फिर से बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर वोट चुराने की कोशिश हो रही है। राहुल ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन ऐसा नहीं होने देगा। उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर दलितों और पिछड़ों के उत्थान में बाधा डालने का भी आरोप लगाया। इस दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बुलेट की सवारी करते भी नजर आए।

राहुल गांधी की 'मतदाता अधिकार यात्रा' 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी। यह 1,300 किलोमीटर लंबी यात्रा 16 दिनों में 20 से अधिक जिलों से गुजरते हुए एक सितंबर को पटना में समाप्त होगी। अररिया में पहुंचने के बाद राहुल और तेजस्वी बाइक पर सवार होकर जनता से मिले। इस मौके पर राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के रोजगार के अवसर खत्म करने के बाद अब SIR के जरिये लोकतंत्र पर प्रहार कर रही है।

राहुल का आरोप- 'SIR संविधान विरोधी, नहीं चुराने देंगे वोट'

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण कर रही है और अब निर्वाचन आयोग की मदद से गरीबों के वोट छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि संविधान हर नागरिक को समान अधिकार देता है और SIR इसके खिलाफ है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भाजपा को विधानसभा चुनाव में करारा जवाब देगी। साथ ही उन्होंने गरीबों, दलितों और पिछड़े वर्गों के खिलाफ साजिश का आरोप लगाया।

तेजस्वी संग बाइक राइड, उमड़ा समर्थकों का हुजूम

अररिया में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का अंदाज अलग नजर आया। दोनों नेताओं ने मोटरसाइकिल की सवारी की और सड़क किनारे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। राहुल गांधी हरियाणा नंबर की जीप छोड़कर बिहार की बुलेट पर सवार हुए। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार बैठे थे, हालांकि वे बिना हेलमेट थे। तेजस्वी भी हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे थे। यह यात्रा सासाराम से शुरू होकर कई जिलों में मतदाता अधिकार का संदेश दे रही है।

Amit Shah: 1982 की वह पहली मुलाकात, जिसने बदल दी भारतीय राजनीति की दिशा; जानिए मोदी-शाह की दोस्ती का राज

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?