(कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया) 
देश

लाल कृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, नाजुक हालत में कराए गए भर्ती

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की अचानक एक बार फिर तबीयत बिगड़ गई है। हलांकि देर रात इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती

शिवानी मिश्रा

नई दिल्ली : भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की अचानक एक बार फिर तबीयत बिगड़ गई है। हलांकि देर रात इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लालकृष्ण आडवाणी की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। बता दें कि पिछले 4 से 5 महीनों के अंदर लालकृष्ण आडवाणी चौथी बार अस्पताल में भर्ती हुए। इससे पहले उन्हें अगस्त के महीने में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भारत रत्न से सम्मानित आडवाणी 

बता दें कि लोकसभा चुनावों के रिजल्ट आने के बाद से भाजपा के कई बड़े नेता आडवाणी से मिलने के लिए उनके घर पर गए, और इससे पहले मार्च के महीने में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एलके आडवाणी को उनके सराकारी आवास पर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू भी वहां मौजूद थे। और आडवाणी के खराब तबियत को देखते हुए, उनके आवास पर ही उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी

भाजपा के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न से सम्मानित पूर्व डिप्टी पीएम लाल कृष्ण आडवाणी की गिनती बीजेपी के बड़े नेताओं में की जाती है। इसके साथ ही उनका जन्म 8 नवंबर 1927 को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हुआ था। और उनके पिता का नाम डी अडवाणी और मां का नाम ज्ञानी आडवाणी था। और अपनी शुरुआती शिक्षा कराची के सेंट प्रैट्रिस स्कूल से पूरी की है।

विभाजन के दौरान उन्होंने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से लॉ की डिग्री ली, और 1947 से 1951 तक उन्होंने कराची शाखा के आरएसएस सचिव के तौर पर संघ के कार्यक्रमों का आयोजन किया है। बता दें कि  लाल कृष्ण आडवाणी भाजपा के संस्थापकों में से एक हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य भी रहे हैं। लाल कृष्ण आडवाणी मंदिर आंदोलन के अंतिम चरण के अग्रणी अग्रदूतों में से एक थे, जब उन्होंने समर्थन जुटाने के लिए सोमनाथ से अपनी रथ यात्रा भी शुरू की थी।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज