HIGHLIGHTS
सबसे पहले शांत रहें, एक दूसरे का सहयोग करें
WiFi कॉलिंग का बटन दबाकर अपना लोकेशन शेयर करें
बहस करने से, रोने से और हाथापाई करने से बचें
Survival Strategies During Plane Hijack: एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट (संख्या AI 772 / AI 2772) के शौचालय पर धमकी भरा संदेश किसने लिखा और इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है। इसकी जांच-पड़ताल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने अपने-अपने स्तर से शुरू कर दी है।
मौके पर कुल 93 यात्री और 5 क्रू मेंबर प्लेन में सवार थे। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि हाईजैक की स्थिति में यात्रियों के पास बचाव के क्या-क्या ऑपशन होते हैं या फिर ऐसी परिस्थिति में हमें क्या करना चाहिए, आज हम आपको इस आर्टिकल में यहीं बताने वाले हैं।
हाईजैक की स्थिति में यात्रियों के पास लड़ने का ऑपशन नहीं के बराबर होता है, क्योंकि पूरा केबिन बंद होता है और हाईजैकर हथियार के साथ होता है। ऐसे में सबसे जरूरी चीज है जिसपर आपका फोकस होना चाहिए कि- सुरक्षित कैसे बचा जाए।
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई घटना के बाद जांच जारी है। ऐसे में प्लेन हाईजैक हो जाने के दौरान इन ऑपशन्स को जरूर फॉलो करें;
पहला नियम- शांत रहें, एक दूसरे का सहयोग करें- सबसे पहला नियम तो यहीं है कि एकजुट रहें। आपस में अपना-अपना सोचकर कोई नहीं बचेगा। ऐसे में एकजुटता के साथ काम लें। याद रखें- सबका जिंदा बचना जरूरी है।
चुपचाप नोटिस करो कि हाईजैकर के पास कितने हथियार हैं। विरोध या हमला करते वक्त वो क्या-क्या कर सकता है। उस हिसाब से व्यवहार करे।
हाईजैकर के सामने शांत रहो। बहस करने से, रोने से और हाथापाई करने से कुछ नहीं होगा। आप और रडार पर आ जाओगे।
कई प्लेन में सीट के नीचे WiFi कॉलिंग का बटन होता है। अगर फोन साइलेंट पर है और हाईजैकर देख नहीं रहा तो मौका मिलते ही अपना लोकेशन, फ्लाइट नंबर किसी को मैसेज करने की कोशिश करो।
एकदम आखिरी ऑपशन के तौर पर, जब जान पर बात आ जाए और हाईजैकर यात्रियों को मारने की कोशिश करने लगे तो एक साथ मिलकर विरोध करना ही आखिरी ऑपशन होता है। उदाहरण के लिए, United Airlines Flight 93 में यात्रियों ने ऐसे ही मिलकर कॉकपिट में घुसने की कोशिश की थी और प्लेन को खेत में गिरा दिया, जिससे और बड़ी तबाही टल गई थी।
प्लेन के अंदर की टेक्नोलॉजी
Transponder Code 7500- जैसे ही पायलट को प्लेन हाईजैक का पता चलता है, वो चुपके से अपने ट्रांसपोंडर में 7500 नंबर डाल देता है। ये कोड डालते ही दुनिया के सभी ATC रडार पर वो प्लेन लाल रंग में हाईजैक के तौर पर दिखने लगता है, बिना हाईजैकर को पता चले।
Cockpit Door- 9/11 के बाद सभी प्लेन के कॉकपिट दरवाजे बुलेटप्रूफ और लॉक हो गए हैं। अंदर से ही खुलते हैं। यात्री चाहकर भी अंदर घुस नहीं सकते।
Secret Button- कॉकपिट में एक छोटा-सा बटन भी होता है, जिसे दबाते ही ATC को साइलेंट अलार्म चला जाता है।
जमीन पर ATC और एयरपोर्ट की तैयारी
Isolation Bay: हर बड़े एयरपोर्ट पर एक सुनसान कोना होता है जो आबादी से दूर होता है, उसे Isolation Bay कहते हैं। आज कोलकाता में भी Air India के प्लेन को वहीं ले जाया गया था। ताकि अगर ब्लास्ट भी हो तो नुकसान कम हो।