(डिज़ाइन फोटो) 
देश

कोलकाता केस के विरोध में देशभर में आज डॉक्टरों की हड़ताल, इमरजेंसी छोड़कर सभी सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद

कोलकाता कांड के विरोध में पिछले कई दिनों से प्रदर्शन हो रहा है। उस भयावह घटना के विरोध में आज देशभर के डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं । सरकारी और निजी अस्पतालों में ओपीडी की सेवाएं आज बंद रहेंगी लेकिन इमरजेंसी सर्विस जारी रहेगी।

राहुल गोस्वामी

कोलकाता: प.बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म-मर्डर की घटना के विरोध में आज देश के सभी अस्पतालों में डॉक्टरों की हड़ताल है। देश में मेडिकल स्टाफ की सबसे बड़ी संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)ने आज यानी शनिवार 17 अगस्त सुबह 6 बजे से आगामी रविवार सुबह 6 बजे, यानी 24 घंटे के लिए बंद की घोषणा की है।

जानकारी दें कि इस दौरान सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी कामकाज बंद रहेंगे। IMA ने 15 अगस्त को हड़ताल की जानकारी दी थी। एसोसिएशन ने इस बाबत कहा कि हड़ताल के दौरान ओपीडी भी काम नहीं करेंगे। इमरजेंसी के अलावा कोई दूसरी सर्जरी नहीं की जाएंगी।

जानकारी दें कि कोलकाता के सरकारी आर.जी.कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या करने तथा उसके बाद भीड़ द्वारा घटनास्थल पर तोड़फोड़ करने के विरोध में IMA ने बीते 15 अगस्त को को एलान किया था कि वे 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए देश भर में गैर-आपात सेवाएं बंद रखेंगे।

चिकित्सा निकाय ने एक बयान में कहा था कि आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी और आपातकालीन वार्ड में भी चिकित्सकीय कामकाज जारी रहेगा। IMA ने कहा था कि बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में सेवाएं बंद रहेंगी और चुनिंदा सर्जरी नहीं की जाएगी।

इस बाबत IMA ने जारी बयान में कहा था कि, ''कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए जघन्य अपराध तथा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या (बुधवार रात) पर प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई गुंडागर्दी के बाद भारतीय चिकित्सा संघ ने शनिवार 17 अगस्त को सुबह छह बजे से रविवार 18 अगस्त को सुबह छह बजे तक 24 घंटे के लिए एलोपैथी चिकित्सकों द्वारा देश भर में सेवाएं बंद रखने की घोषणा की है। चिकित्सक, विशेषकर महिलाएं, अपने पेशे की प्रकृति के कारण हिंसा के प्रति संवेदनशील होती हैं। अस्पतालों और परिसरों के अंदर चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अधिकारियों का काम है।"

जानकारी दें कि बीते 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ऑन ड्यूटी पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी जघन्य हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही देश भर में डॉक्टरों की हड़ताल और विरोध-प्रदर्शन जारी है।

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा

BREAKING: आशुतोष रांका और सौरभ दास मामले में कोर्ट ने बढ़ाई दो दिन की और न्यायिक हिरासत

एक वेल्डिंग करता था, दूसरा सीख रहा था टाइल्स लगाना...टाइगर श्रॉफ केस में गिरफ्तार आरोपियों की क्राइम कुंडली

मणिपुर में फिर भड़की जातीय हिंसा की चिंगारी, CM के सरकारी बंगले के बाहर शव छोड़ने से तनाव; भीड़ पर आंसू गैस

सीजेपी नेता की पेशी के बीच हाई कोर्ट पहुंची नेहा बोरा, पुलिस के नोटिस के खिलाफ याचिका; बॉन्ड भरने से किया मना