मेंटल हेल्थ के लिए सही (सौ.सोशल मीडिया) 
देश

पेट से गुजरकर जाता है दिमाग का रास्ता, जानिए क्या होता है इन दोनों के बीच का कनेक्शन

गट हेल्थ को लेकर कई रिसर्च में कई फैक्ट सामने आ गए हैं जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि, अच्छी सेहत के लिए दिमाग औऱ पेट दोनों का सही होना जरूरी है।

दीपिका पाल
Mental Health: हमारे शरीर के सभी अंगों में दिमाग यानि मस्तिष्क सबसे सुचारू अंग के रूप में होता है इसे रखने से ही हम सारे कार्य सही ढंग से कर पाते है। क्या आपने वह कहावत सुनी हैं दिल का रास्ता पेट से होकर जाता हैं वैसे ही दिमाग का संबंध भी पेट से होता है। इसमें गट हेल्थ को लेकर कई रिसर्च में कई फैक्ट सामने आ गए हैं जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि, अच्छी सेहत के लिए दिमाग औऱ पेट दोनों का सही होना जरूरी है।

जानिए क्या कहा स्टडी में

यहां पर स्टडी के अनुसार, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट यानि आंत का सीधा कनेक्शन हमारे दिमाग से जुड़ा होता हैं। कहा जाता है कि, अगर उसमें दिक्कत होती है तो इसका असर मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। यहां पर गट हेल्थ की बात की जाए तो, आंतों में मौजूद गुड और बैड बैक्टीरिया की वजह हमारे दिमाग पर इसका असर पड़ता है। इसमें कहा जाता हैं कि, मेंटल हेल्थ और गट हेल्थ के बीच के संबंध कई स्थितियों को दर्शाता है। यहां पर मस्तिष्क और आंत लगातार नसों और रासायनिक संकेतों के माध्यम से संचार कर रहे हैं। यह एक-दूसरे को जोड़ने का काम करती है।

पेट में होते हैं इस प्रकार के विकार

यहां पर बात करें तो, पेट में कई प्रकार की बीमारियां हो जाती हैं जो इसे प्रभावित करती है इसमें ही आंत के माइक्रोबायोटा सेरोटोनिन और GABA जैसे न्यूरोट्रांसमीटर का उत्पादन करते हैं तो वहीं पर पेट में कई प्रकार की बीमारियों के होने से दिमाग पर इसका असर अवसाद और तनाव के रूप में होता है। फेकल माइक्रोबायोटा प्रत्यारोपण (FMT) एक प्रायोगिक उपचार है जिसमें एक व्यक्ति की आंत से बैक्टीरिया को दूसरे व्यक्ति की आंत में प्रत्यारोपित करना शामिल बताया गया है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन