पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट (Image- Social Media) 
देश

पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, क्लासरूम में भरा धुंआ, देखें अफरा-तफरी का VIDEO

Khan Global Studies: पटना के मुसल्लहपुर स्थित किसान कोल्ड स्टोरेज कैंपस में शॉर्ट सर्किट से धुआं फैलने पर अफरातफरी मच गई। समय रहते छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

अर्पित शुक्ला

Khan Global Studies Fire: पटना के मुसल्लहपुर स्थित किसान कोल्ड स्टोरेज कैंपस में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब खान ग्लोबल स्टडीज के समीप लगे एक बिजली पैनल में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के बाद उठी चिंगारियों से पूरे परिसर में धुआं फैल गया, जिससे कुछ देर के लिए छात्रों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय कैंपस में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। बिजली पैनल संस्थान के बेहद करीब स्थित था। जैसे ही पैनल से चिंगारी निकली, आसपास के क्षेत्र में तेजी से धुआं फैलने लगा और परिसर में हलचल बढ़ गई।

तुरंत खाली कराया गया परिसर

स्थिति को गंभीर होते देख संस्थान प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए सभी छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते परिसर खाली करा दिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। शुरुआती दौर में कैंपस में आग लगने की चर्चा फैल गई थी, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि घटना केवल शॉर्ट सर्किट के कारण हुई थी और किसी बड़े अग्निकांड जैसी स्थिति नहीं बनी थी।

मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड

सूचना मिलते ही कदमकुआं थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को ही घटना का कारण माना जा रहा है। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम सुरक्षा मानकों और अन्य तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है।

हाल ही में हुआ था सुरक्षा निरीक्षण

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में बोरिंग रोड स्थित खान ग्लोबल स्टडीज समेत कई शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई थी।

सुरक्षा मानकों पर पहले भी उठ चुके हैं सवाल

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने हाल ही में किसान कोल्ड स्टोरेज कैंपस में संचालित कई कोचिंग संस्थानों का दोबारा फायर ऑडिट किया था। इनमें खान ग्लोबल स्टडीज, कौटिल्य जीएस टीचिंग सेंटर और ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी शामिल हैं। बताया जाता है कि हाल के निरीक्षणों के दौरान कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा से जुड़ी कमियां सामने आई थीं। ऐसे में ताजा घटना के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा