केरलम में सड़क हादसा सौजन्य-सोशल मीडिया स्क्रीनग्रैब
देश

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत

Kerala Road Accident: केरल के त्रिशूर के कैपामंगलम में कार खड़ी लॉरी से टकरा गई। हादसे में तमिलनाडु के P.S.N.A. कॉलेज के 8 छात्रों की मौत हो गई, जिससे हड़कंप मच गया।

प्रिया जैस

Thrissur Road Accident 8 Students Dead: केरल से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है, जिसमें 8 छात्रों की मौत की हो गई। त्रिशूर के कैपामंगलम में एक भयानक सड़क हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है।

यह हादसा तब हुआ जब तमिलनाडु रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक कार, सामान ले जा रही एक खड़ी लॉरी के पिछले हिस्से से टकरा गई। मृतक तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित P.S.N.A. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्र थे।

गुरुवयूर से कोडुंगलूर की ओर जा रही थी कार

शुक्रवार देर रात नेशनल हाईवे-66 पर यह भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें आठ छात्रों की मौत हो गई। कार एक खड़ी लॉरी से टकरा गई। सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा कप्पमंगलम के पास पनम्पिक्कुन्नु में हुआ। मदुरै (तमिलनाडु) रजिस्ट्रेशन वाली कार गुरुवयूर से कोडुंगलूर की ओर जा रही थी।

PSNA इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र का मिला ID कार्ड

सड़क निर्माण कार्य के कारण, कार उसी दिशा में खड़ी एक लॉरी से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार में सवार सभी लोग मारे गए। जानकारी के अनुसार, मरने वाले सभी लोग तमिलनाडु के कॉलेज के छात्र बताए जा रहे है।

घटनास्थल से डिंडिगुल के PSNA इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्र का पहचान पत्र मिला है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों, फायर और रेस्क्यू सर्विस और पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। घायल पीड़ितों में से दो को बाहर निकालने के लिए फायर कर्मियों को गाड़ी को काटना पड़ा।

तमिलनाडु रजिस्टर्ड थी गाड़ी

स्थानीय लोगों, फायर और रेस्क्यू कर्मियों और पुलिस द्वारा चलाए गए बचाव अभियान के दौरान युवकों को कार से बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भेज दिया गया है। हादसे में शामिल गाड़ी तमिलनाडु में रजिस्टर्ड थी।

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 19 देशों के 108 तीरंदाज लेंगे हिस्सा

Teacher Day Special: खान सर से अलख पांडेय तक, डिजिटल गुरुओं ने देश के कोने-कोने में कैसे पहुंचाई सस्ती शिक्षा?

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन