कासरगोड 
देश

केरल कासरगोड मामला: मंदिर समिति के 8 सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज, हादसे में 150 से अधिक लोग हैं घायल

केरल में बीती रात एक भयावह हादसा हुआ है, जिसमें 150 से अधिक लोग घायल हो गया है। पुलिस ने बताया कि केरल के कासरगोड जिले के नीलेश्वरम में सोमवार आधी रात को आतिशबाजी दुर्घटना में 150 से अधिक लोग घायल हो गए।

प्रिया जैस

कासरगोड: केरल में बीती रात एक भयावह हादसा हुआ है, जिसमें 150 से अधिक लोग घायल हो गया है। पुलिस ने बताया कि केरल के कासरगोड जिले के नीलेश्वरम में सोमवार आधी रात को आतिशबाजी दुर्घटना में 150 से अधिक लोग घायल हो गए।

केरल के कासगोड में हुए इस दुर्घटना के कारण आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को आगे के उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। इस हादसे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंदिर समिति के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया।

केरल में फेस्टिवल में आतिशबाजी के दौरान हादसा

केरल के कासरगोड में बीती रात एक फेस्टिवल के दौरान आतिशबाजी की गई। इस दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 150 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

मंदिर समिति सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज

केरल के कासरगोड में त्योहार में बिना किसी अनुमति के आतिशबाजी करने और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में 8 मंदिर समिति सदस्यों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में कहा गया है कि लापरवाही के कारण आतिशबाजी भंडारण क्षेत्र में आग लग गई।

सासंद राजमोहन उन्नीथन का बयान

नीलेश्वरम में आतिशबाजी दुर्घटना में 150 से अधिक लोगों के घायल होने पर कासरगोड के सांसद बयान दिया। इस घटना पर कासरगोड के सांसद राजमोहन उन्नीथन ने कहा, "कल रात कासरगोड जिले के नीलेश्वरम से चौंकाने वाली खबर आई। लगभग 154 लोग घायल हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह थेय्यम त्योहार उत्तर मालाबार के लोगों का एक रिवाज है...पुलिस इस त्योहार को लेकर सतर्क नहीं थी।"

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह