नेहा हिरेमथ और आरोपी फैयाज (सौजन्य: एक्स) 
देश

मुस्लिम संगठनों ने की नेहा हिरेमथ की हत्या के विरोध में 22 अप्रैल को बंद की घोषणा

किर्तेश ढोबले

धारवाड़: कर्नाटक के हुबली में मुस्लिम संगठनों (Muslim Organizations) ने कॉलेज छात्रा नेहा हिरेमथ की हत्या (Neha Hiremath Murder Case) की निंदा करते हुए यहां सोमवार को 'बंद' (हड़ताल) का आह्वान किया है। धारवाड़ स्थित अंजुमन-ए-इस्लाम के अध्यक्ष इस्माइल तमतगार ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के सभी व्यवसायी दिवंगत आत्मा के प्रति संवेदना व्यक्त करने और इस क्रूर घटना का विरोध करने के लिए कल सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक बंद रखेंगे।

इस्माइल तमतगार ने कहा, ‘‘कल हम बंद रखेंगे। मृत्यु पर शोक व्यक्त करने और परिवार के साथ अपनी एकजुटता दिखाने के लिए चिकन की दुकानें, गैरेज वर्कशॉप, फल विक्रेता, बैंक, संस्थान बंद रहेंगे। हम अपनी दुकानों पर 'जस्टिस फॉर नेहा' का स्टिकर लगाएंगे।'' उन्होंने बताया कि एक रैली भी निकाली जायेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘विरोध का मकसद यह संदेश देना है कि किसी भी बच्ची के साथ ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। हम इस घटना की निंदा करते हैं।'' एक चौंकाने वाली घटना में, हुबली-धारवाड़ नगर निगम के कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा हिरेमथ (23) की गुरुवार को बीवीबी कॉलेज परिसर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

आरोपी फैयाज खोंडुनाइक मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नेहा ‘मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन' (एमसीए) के प्रथम वर्ष की छात्रा थी और फैयाज पहले उसका सहपाठी रह चुका था। इस घटना को लेकर हुबली, धारवाड़ और कई अन्य स्थानों पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस घटना को लेकर कांग्रेस सरकार पर असामाजिक तत्वों के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया है, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने इसे व्यक्तिगत शत्रुता का मामला करार दिया है।

(एजेंसी)

PM Modi Gujarat And Maharashtra Visit: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म