डीके शिवकुमार की कैबिनेट में शामिल होंगे 20 मंत्री (AI जननेटेड इमेज)
देश

कर्नाटक में डीके शिवकुमार कैबिनेट का होगा विस्तार, 20 नए मंत्रियों की एंट्री फिक्स, देखें पूरी लिस्ट

Karnataka Govt Cabinet Expansion:कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किया कैबिनेट विस्तार, 20 नए चेहरों को मिली जगह। सामाजिक समीकरणों और मंत्रियों की पूरी लिस्ट के लिए यहां पढ़ें।

अक्षय साहू

DK Shivakumar Cabinet Expansion List: कर्नाटक की राजनीति में एक बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और उनके 13 अन्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण के ठीक दो महीने बाद अब मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार करने की तैयारी पूरी कर ली गयी है। इस नए विस्तार में 20 और मंत्रियों को जगह दी जाने वाली है, जिससे अब राज्य सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 34 हो जाएगी। आज शाम मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाने वाला है। 

आपको बता दें कि कर्नाटक में संवैधानिक नियमों के हिसाब से अधिकतम 34 मंत्री ही हो सकते हैं। इससे पहले मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री थे, लेकिन अब 20 नए चेहरों के आने के बाद कैबिनेट में एक भी जगह खाली नहीं रहेगी। यह कदम सरकार के कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

आलाकमान के साथ हुई हाई-लेवल मीटिंग

इस कैबिनेट विस्तार की पटकथा दिल्ली में लिखी गई। वहां कांग्रेस आलाकमान के साथ हुई एक लंबी बैठक में इन 20 नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला जैसे दिग्गज नेता मौजूद थे। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, बीके हरिप्रसाद और खुद मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी हिस्सा लिया। पार्टी के भीतर सभी गुटों और क्षेत्रों को साधने के लिए घंटों तक चर्चा हुई, जिसके बाद उन चेहरों को चुना गया जो सरकार की छवि और काम को आगे बढ़ा सकें।

सामाजिक समीकरणों का रखा गया पूरा ध्यान

कर्नाटक में इस बार कैबिनेट विस्तार के दौरान सोशल इंजीनियरिंग यानी सामाजिक समीकरणों को खास तौर पर तवज्जो दी गई है। राज्य में लगभग 17 फीसदी आबादी वाले लिंगायत समुदाय और करीब 15 फीसदी आबादी वाले वोक्कालिगा समुदाय के प्रभाव को देखते हुए नियुक्तियां की गई हैं। खुद मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं। इसके अलावा, राज्य के प्रमुख पिछड़े वर्ग कुरबा समाज का भी ध्यान रखा गया है ताकि हर वर्ग को सरकार में उचित प्रतिनिधित्व मिल सके और आने वाले समय में राजनीतिक मजबूती बनी रहे।

देखिए मंत्रियों की पूरी लिस्ट

कैबिनेट में शामिल होने वाले नए मंत्रियों में कई अनुभवी और युवा चेहरे शामिल हैं। इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र स्वामी, शिवराज तांगादागी, रुद्रप्पा लमानी, केएस बासवनथप्पा और बी नागेंद्र जैसे नाम प्रमुख हैं। साथ ही टी रघुमूर्ति, बीजेड जमीर अहमद खान और रिजवान अर्शद को भी जगह मिली है। 

लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती है। इसमें संतोष लाड, मधु बंगारप्पा, पुत्तुरंगाशेट्टी, मानकला वैद्य, डॉ. अजय सिंह और एन चालुवारैया स्वामी के नाम भी शामिल हैं। इनके अलावा केएम शिवलिंगे गौड़ा, एचसी बालकृष्णा, गायत्री शांतेगौड़ा, बासवराज रायारेड्डी, विजयानंद और लक्ष्मण सावदी ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

विधानसभा और परिषद में भी हुए बड़े बदलाव

मंत्रिमंडल के साथ-साथ विधायी पदों पर भी नई नियुक्तियां की गई हैं। जी एस पाटिल को कर्नाटक विधानसभा का नया अध्यक्ष बनाया जाएगा, जबकि ए एस पोन्नाना उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह नियुक्तियां सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने के लिए की गई हैं। वहीं, विधान परिषद की बात करें तो सलीम अहमद को अध्यक्ष और उमाश्री को उपाध्यक्ष बनाया जाना है। इस तरह सरकार ने न केवल अपनी कैबिनेट को पूरा किया है, बल्कि विधायी अंगों में भी अनुभवी नेताओं को तैनात कर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है। अब पूरी टीम तैयार है और जनता की उम्मीदों पर उतरने की चुनौती उनके सामने है। 

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना