राहुल गांधी और कंगना रनौत (डिजाइन फोटो) 
देश

'बापू का सपना पूरा कर रहे हैं राहुल', कंगना रनौत ने क्यों दिया ऐसा बयान, बोलीं- राहुल गांधी से सीख रहे हैं..!

Indian Politics: मंडी से BJP सांसद और अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली रनौत ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के हालिया विरोध प्रदर्शनों पर तीखा और बहुत ही आपत्तिजनक बयान दिया है।

अभिषेक सिंह

Kangana Ranaut on Rahul Gandhi: एक्ट्रेस कंगना रनौत ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। मंडी से BJP सांसद और अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली रनौत ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के हालिया विरोध प्रदर्शनों पर तीखा और बहुत ही आपत्तिजनक बयान दिया है। कंगना ने पार्लियामेंट के अंदर राहुल गांधी के बर्ताव को खुलेआम 'गुंडा और ठग' बताया है।

एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कंगना ने AI समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर कहा कि यह शर्मनाक बात है, इसकी हर तरह से निंदा होनी चाहिए। इस तरह कपड़े उतारकर विरोध करना बिल्कुल गलत है। और ऊपर से राहुल गांधी खुद को 'बब्बर शेर' कह रहे हैं। सच कहूं तो उनका दिमाग खराब हो गया है।

 और क्या कुछ बोलीं कंगना रनौत

कंगना ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जब भी राहुल गांधी पार्लियामेंट में होते हैं तो सब कॉमेडी होती है। पार्लियामेंट में उनका बर्ताव गुंडे और ठग जैसा होता है। वह BJP नेताओं से ऐसे भिड़ते हैं जैसे सड़क पर हों। वह बस यही कहते रहते हैं "आओ, आओ, मुझसे लड़ो।"

राहुल गांधी को कहा 'राजा बेटा'

राहुल को 'राजा बेटा' कहते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें बस अपनी पार्टी के लोगों से तालियां बजवाने की आदत है। स्पीकर बार-बार उन्हें टोकते हैं, मेरी तरफ देखने के लिए कहते हैं, लेकिन वह मुंह फेरकर अपनी ही पार्टी के लोगों से बात करते हैं। यह पार्लियामेंट संविधान और देश के लोगों का बहुत बड़ा अपमान है।

'गांधी का सपना पूरा कर रहे राहुल'

कंगना ने तंज कसते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस खत्म कर देनी चाहिए, लेकिन नेहरू ने नहीं सुना। अब राहुल गांधी कांग्रेस को पूरी तरह खत्म करने का बापू का सपना पूरा कर रहे हैं। मुझे लगता है कि कांग्रेस खुद भी उनके कामों से शर्मिंदा है। अगर पार्टी को बचना है, तो उन्हें एक बेहतर चेहरा ढूंढना होगा।"

पॉलिटिक्स में अपने नए सफर के बारे में बात करते हुए, कंगना ने कहा कि वह अभी भी सीख रही हैं। उन्होंने मजाक में कहा कि अगर आपको सीखना है तो आपको सबसे अच्छे लोगों से सीखना चाहिए। इसीलिए हम PM मोदी से सीख रहे हैं। राहुल गांधी से हम सीख रहे हैं कि पॉलिटिक्स में क्या बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

राहुल गांधी देश के लिए खतरा: कंगना

कंगना ने राहुल गांधी को देश की सिक्योरिटी और इकोनॉमी के लिए बड़ा खतरा बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस देश के लिए खतरा हैं क्योंकि वह बेवकूफ हैं। वह विदेश जाकर हमारी डेमोक्रेसी के बारे में बुरा बोलते हैं और इंटरनेशनल लेवल पर हमारी इकॉनमी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। उनका IQ और सेल्फ-एस्टीम इतना कम है कि विदेशी एंटी-इंडिया ताकतों ने उनके दिमाग पर कब्जा कर लिया है।

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग