कंगना रनौत, अमित शाह (फोटो- नवभारत डिजाइन) 
देश

लोकसभा में वायलेंस! कंगना रनौत बोलीं- गृहमंत्री अमित शाह के मुंह पर पत्थर मारा- Video

kangna Ranaut News: कंगना रनौत ने दावा किया है कि बुधवार को विपक्षी सांसदों ने विरोध के नाम पर गृहमंत्री अमित शाह पर पत्थर फेंके। कथित तौर पर घटना लोकसभा के अंदर की है।

Saurabh Pal

kangna Ranaut on Amit shah: संसद के निचले सदन यानी लोकसभा में बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह ने एक नया बिल पेश किया। इस नए बिल में प्रावधान है कि आपराधिक मामलों में आरोपी सीएम, पीएम और मंत्री यदि 30 दिन तक जेल में या हिरासत में रहते हैं तो स्वतः ही पद से हट जाएंगे। इस बिल के खिलाफ विपक्षी सांसदों लोकसभा में जमकर बवाल काटा, यहां तक बिल को फाड़कर गृहमंत्री अमित शाह पर फेंक दिया।

अब इसी मामले में मंडी से भाजपा सासंद कंगना रनौत का बयान आया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने विरोध हिंसात्मक तरीका अपनाया है। गृहमंत्री शाह की माइक मोड़ने की कोशिश की गई। उनके मुंह पर पत्थर मारा गया। कंगना का यह बयान चौकाने वाला है।

कंगना रनौत का अमित शाह पर बयान वीडियो वायरल

संसद परिसर में लोकसभा के अंदर हुई घटना पर मंडी सांसद कंगना पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थी। उन्होंने कहा " जिस तरह से हमने आज पार्लियामेंट का दृष्य देखा। कोई भी सभ्य समाज का व्यक्ति शर्मसार हो जाएगा। जब गृहमंत्री जी बिल प्रपोज कर रहे थे। इस दौरान उनका माइक मोड़ने की कोशिश की गई और तो और बिल फाड़ कर उनके मुंह पर मारा। और कुछ लोग पत्थर लेकर आए थे। पत्थर उनके मुंह मारा। इस तरह का वॉइलेंस दिखा रहे हैं। मैं तो कहूंगी हमारी पार्टी के लोगों ने बहुत संयम दिखाया। कब तक लोग इस तरह का वॉयलेंस दिखाते रहेंगे। यह बहुत ही चिंता का विषय है।

पूरा सत्र बर्बाद हो गयाः रवि किशन

वहीं संसद के अंदर विपक्षी सांसदों के विरोध पर रवि किशन ने कहा कि "यह हमारे लिए दुखद है। हम बहुत निराश होकर जा रहे हैं। पूरा सत्र बर्बाद हो गया। हम इसकी घोर निंदा करते हैं। पहली बार हुआ है कि पूरा सत्र बर्बाद हुआ। हमने पहले कभी ऐसा नहीं देखा। विपक्ष पता नहीं क्या चाहता है।"

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, वकील ने पुलिस पर लगाए आरोप, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना