रांचीः झारखंड में विधानसभा चुनाव चल रहा है। प्रदेश में दो चरणों में मतदान होना है, पहले चरण में 43 सीटों पर आज यानी बुधवार को वोटिंग हो गई। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी। इसके अलावा 23 नवंबर को चुनाव परिणाम आएंगे। इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन अचानक चर्चा में आ गई हैं। हालांकि उनके चर्चा में आने की वजह सियासत नहीं बल्कि कुछ और है।
कल्पना सोरेन इस विधानसभा चुनाव में गिरिडीह की गाण्डेय सीट से चुनाव लड़ रहीं हैं, लेकिन इस बार वह अपने हैंड बैग की वजह से चर्चा में आ गई है। उनके हैंड बैग को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
दरअसल कल्पना सोरेन अपने हैंड बैग की कीमत को लेकर चर्चा में आई हैं। जिस बैग का वह उपयोग करती हैं, उसके की कीमत 67 हजार रुपये है। बता दें कि उनका बैग का नाम Valentino Garavani है, जो एक इटैलियन कंपनी का है।
गौरतलब है कि जिस सीट से कल्पना सोरेन चुनाव लड़ रहीं हैं वह गिरिडीह जिले की गाण्डेय विधानसभा सीट है। गाण्डेय विधानसभा प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में से एक है। यह विधानसभा नब्बे के दशक में पांच आदिवासियों की भूख से हुई कथित मौत को लेकर सुर्खियो में रही था, लेकिन इस बार गाण्डेय क्षेत्र गरीबी के लिए नहीं झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन की पुत्रवधु सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के चुनावी समर में होने के कारण चर्चा में है।
ये भी पढ़ें-बुलडोजर एक्शन पर चला ‘सुप्रीम’ चाबुक तो बोल पड़े असदुद्दीन ओवैसी, पीएम मोदी को लेकर दे डाला ये बड़ा बयान