प्रतीकात्मक तस्वीर  (सोर्स- IANS)
देश

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

Weather Tomorrow: 3 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान है। पूर्वोत्तर, केरल, कर्नाटक समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना है, जबकि दिल्ली में बड़ा अलर्ट नहीं है।

अर्पित शुक्ला

Kal Ka Mausam, 3 October 2026: देशभर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। उत्तर भारत से मॉनसून की विदाई हो चुकी है, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 3 अक्टूबर 2026 के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के डेली बुलेटिन के मुताबिक, कल देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। इनमें कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। आइए जानते हैं कल देश के अलग-अलग हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम।

दिल्ली-NCR से मॉनसून की विदाई, अब कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR से मॉनसून की पूरी तरह विदाई हो चुकी है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-NCR में बारिश की खास संभावना नहीं है। अक्टूबर की शुरुआत से तापमान बढ़ रहा है और आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 5 अक्टूबर तक दिल्ली में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियां अब कम हो रही हैं। राज्य से मॉनसून की विदाई के बाद ज्यादातर जिलों में आसमान साफ होने लगा है। मौसम विभाग ने 3 अक्टूबर को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है।

बिहार में भी बारिश की गतिविधियां कम

बिहार में भी मौसम धीरे-धीरे साफ हो रहा है। हालांकि कुछ जिलों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, 3 अक्टूबर को राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 5 अक्टूबर के बाद कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में 3 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का अनुमान है।

अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज और बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

दक्षिण भारत में भी बारिश जारी

उत्तर भारत में मौसम शुष्क होने लगा है, लेकिन दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, 3 अक्टूबर को केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक में बारिश हो सकती है।

इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। तटीय कर्नाटक में भी कई स्थानों पर बारिश का अनुमान जताया गया है।

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा