Representative Photo 
देश

भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाके में उत्तर प्रदेश पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की साझा कार्रवाई, दो करोड़ रुपये का ड्रग्स जब्त, नेपाली तस्कर गिरफ्तार

आसिफ सईद

बहराइच (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल (India-Nepal) के सीमावर्ती रूपईडीहा इलाके में पुलिस (Police) और अर्द्धसैनिक बलों ने रविवार रात को चार किलोग्राम चरस (Hashish) जब्त किया जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। इस मामले में एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार (Arrest) गया किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने सोमवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह द्वारा मादक पदार्थ के अवैध कारोबार की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार रात पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के संयुक्त गश्ती दल ने रुपईडीहा-नेपालगंज मेन रोड पर बाबा होटल के पास नेपाल के रुकुम जिले के निवासी अमर बहादुर धर्ती को चार किलोग्राम चरस के साथ पकड़ा।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ रूपईडीहा थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहम मामला दर्ज किया गया है और अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी से की गई पूछताछ के आधार पर नेपाल पुलिस से मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क को लेकर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है।आसपास के जिलों में तस्करों के सम्पर्क खंगाले जा रहे हैं। 

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट