JNU में मोदी-शाह के खिलाफ नारे को लेकर FIR दर्ज (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

JNU में 'कब्र' वाले नारे पर FIR, रिजिजू बोले- PM को गाली देकर भी आजादी? देश 'मानसिक बीमारों' से...

पुलिस ने JNU में मोदी और शाह के खिलाफ लगाए गए आपत्तिजनक नारों के मामले में FIR दर्ज कर ली है। वसंत कुंज पुलिस स्टेशन अब इस मामले की जांच करेगा। इस बीच, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने एक बयान दिया है।

सौरभ शर्मा

JNU Slogans Controversy: देश की राजधानी दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। सोमवार रात कैंपस में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक नारे लगाए गए। इसका वीडियो वायरल होते ही सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। जेएनयू प्रशासन की शिकायत पर वसंत कुंज पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो में छात्र 'मोदी-शाह की कब्र खुदेगी' जैसे नारे लगाते दिख रहे हैं, जिससे हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यह घटना 'गुरिल्ला ढाबा' नामक कार्यक्रम के दौरान हुई। विवि प्रशासन ने साफ किया है कि कैंपस में शांति और सद्भाव बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब वीडियो के आधार पर उन छात्रों की पहचान करने में जुटी है जिन्होंने यह विवादित नारेबाजी की थी।

रिजिजू ने बताया बीमार मानसिकता

इस घटना पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि हम एक ऐसे सुरक्षित और स्वतंत्र भारत में रहते हैं जहां लोग प्रधानमंत्री को खुलेआम गाली देते हैं और फिर भी आजादी की मांग करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारत जल्द ही ऐसी बीमार मानसिकता वाले लोगों से मुक्त होगा। रिजिजू का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और लोग इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विपक्ष पर देश तोड़ने का आरोप

दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर जेएनयू को देश तोड़ने वालों का अड्डा बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जो लोग मोदी और शाह की कब्र खोदने के नारे लगा रहे हैं, दरअसल मोदी-शाह देश के दुश्मनों की कब्र खोदेंगे। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने भी एक बयान जारी कर कहा है कि छात्रों को असहमति और अपमानजनक टिप्पणी के बीच का अंतर समझना होगा। प्रशासन ने अपने पत्र में जेएनयूएसयू अध्यक्ष अदिति मिश्रा समेत कई छात्रों का जिक्र किया है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। विश्वविद्यालय ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है ताकि शैक्षणिक माहौल खराब न हो।

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर, फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई

17.50 लाख अनुग्रह राशि, 35 लाख बीमा... किश्तवाड़ में शहीद 2 SPO के परिवारों को 73 लाख रुपये की मदद

सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश, उजैद की मोबाइल चैट से खुला 005 ब्रिगेड आतंकी ग्रुप नेटवर्क का राज