(डिज़ाइन फोटो) 
देश

झारखंड: खूंटी में नाबालिग स्टूडेंट के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बोली पीड़िता- 5 लड़कों ने किया दुष्कर्म, 5 खड़े देखते रहे

झारखंड के खूंटी में 16 साल की नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

राहुल गोस्वामी

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले की एक सनसनीखेज खबर के अनुसार यहां एक 16 साल की नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने आज पुलिस को बताया कि स्कूल से घर लौटते समय 10 लड़के झाड़ियों में उठा कर ले गए।

छात्रा ने बताया कि इसमें पांच ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाकी 5 पास खड़े होकर देखते रहे। वहीं दुष्कर्म के दौरान वह बेहोश हो गई थी। होश आने पर खुद को नग्न स्थिति में पाया। घर पहुंचकर उसने घटना की जानकारी माता-पिता को दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। घटना में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

घटना बाबत पुलिस ने आज बताया कि रांची को चाईबासा से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 75 के पास मुरहू थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक स्थान पर बीते बुधवार को यह घटना हुई। खूंटी के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) वरुण रजक ने 'कहा, ''इस घटना के संबंध में बीते गुरुवार को FIR दर्ज की गई और अपराध में शामिल व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लियास जाएगा। पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई गई है।''

इस बाबत पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह बीते बुधवार दोपहर को स्कूल से घर लौट रही थी तभी रास्ते में करीब 10 लड़के उसे सड़क किनारे झाड़ियों में खींचकर ले गए और उनमें से पांच ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बेहोश हो गई थी और जब उसे होश आया तो वह नग्न थी। पुलिस ने बताया कि अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए उनकी तलाश जारी है। इस जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

लखनऊ शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, DCP विक्रांत वीर हटाए गए; इंस्पेक्टर पहले ही लाइन हाजिर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी