योगी आदित्यनाथ (सोर्स-सोशल मीडिया) 
देश

झारखंड चुनाव 2024: मंगलवार को झारखंड में दहाड़ेंगे योगी आदित्यनाथ, एक के बाद एक करेंगे तीन रैलियां

झारखंड विधानसभा के चुनावी माहौल में बीजेपी के दिग्गज नेत एक के बाद एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए झारखंड पहुंच रहे हैं। इसी बीच अब मंगलवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए झारखंड जाने वाले हैं।

विकास कुमार उपाध्याय

रांची : झारखंड में आज से सिर्फ 9 दिन बाद 13 नवंबर को पहले चरण की विधानसभा चुनाव होनी है। ऐसे में झारखंड के इस चुनावी माहौल में हर एक पार्टी जनसभा को संबोधिक करने में लगी हुई है। झारखंड में बीजेपी को जीत दिलाने के लिए हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड आकर सभा को संबोधिक किया थाष फिर उसके अगले दिन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गढ़वा और चाईबासा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए 4 नवंबर को झारखंड पहुंचे हैं।

इस चुनावी माहौल में पीएम मोदी अभी झारखंड के गढ़वा और चाईबासा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर ही रहे हैं कि सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि कल यानी 5 नवंबर को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी झारखंड पहुंचेंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कई दिग्गज नेता भाजपा को छोड़ झामुमो का दामन थाम लिया है। झारखंड मुक्ती मोर्चा भी चुनावी जनसभा को संबोधित करने में लगी हुई है। वहीं बीजेपी के दिग्गज नेता भी लगातार चुनावी जनसभा को संबोधित करने में लगे हुए हैं ताकि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी या एनडीए की सरकार बन सके।

बता दें, झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखें भी नजदीक आ रही हैं, जिनके लिए मतदान 13 नवंबर और 20 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी, जिससे पहले बीजेपी के दिग्गज नेताओं का झारखंड दौरा पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा इस चुनाव में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए सभी प्रयास कर रही है, और अमित शाह, पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ की रैलियां इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

झारखंड में भाजपा के लिए यह चुनावी दौर चुनौतीपूर्ण है, जहां पिछले चुनाव में उन्हें काफी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा था। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पार्टी को उम्मीद है कि इससे मतदाताओं को प्रभावित किया जा सकेगा और चुनावी नतीजों में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकेगा।

Driving Licence बनवाने वालों के लिए खुशखबरी, जानें क्या कराने पर नहीं देना होगा फीस?

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, सड़क निर्माण स्थल पर 3 जीपों में लगी आग, 5 लोगों की जलकर मौत, 3 घायल

नामांकन के बीच आंध्र प्रदेश में सियासी घमासान, पूर्व महिला मंत्री के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की, देखें VIDEO

Sonia Gandhi: कैम्ब्रिज के ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई थी राजीव गांधी से पहली मुलाकात, सुनाया दिलचस्प किस्सा

भारत-चीन सीमा विवाद पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! असदुद्दीन ओवैसी ने विशेष संसद सत्र बुलाने को कहा