जंतर मंतर को धरना प्रदर्शन की सूची से बाहर किया गया (सोर्स- सोशल मीडिया)
देश

जंतर-मंतर अब धरना स्थल नहीं...गृह मंत्रालय की सिफारिश पर बड़ा फैसला, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश

New Protest Sites in Delhi: दिल्ली में जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाया गया है। अब रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और CBD ग्राउंड में प्रदर्शन की अनुमति होगी।

अक्षय साहू

Highlights:

  • गृह मंत्रालय की गठित कमेटी की सिफारिशों पर जंतर-मंतर को डी-नोटिफाई किया।

  • जंतर-मंतर पर अब धरना प्रदर्शन की इजाजत नहीं होगी।

  • रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी ग्राउंड को प्रदर्शन की नई जगहें बनाया गया।

Jantar Mantar Protest Ban: केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत एक कमेटी की सिफारिशों के आधार पर, दिल्ली में विरोध और धरनों के लिए तीन नए स्थान निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत अब सेंट्रल दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन की इजाजत नहीं होगी। धरना-प्रदर्शन के लिए तीन नए स्थानों की सूची जारी की गई है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने धरना प्रदर्शन के लिए राजधानी में तीन नए स्थान चिह्नित किए हैं इसमें पूर्वी दिल्ली में रामलीला ग्राउंड, बुराड़ी ग्राउंड और CBD ग्राउंड शामिल हैं। यह फैसला दिल्ली में विपक्षी ब्लॉक INDIA और करोच जनता पार्टी (CJP) के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) विवाद पर चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच लिया गया। 

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को किया डी-नोटिफाई

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए जंतर-मंतर को आधिकारिक धरना स्थल की सूची से पूरी तरह बाहर करते हुए (डी-नोटिफाई) कर दिया। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार की ओर से जारी स्टैंडिंग ऑर्डर नंबर L&O/48/2026 के मुताबिक, जंतर-मंतर अब अधिकारिक तौर पर धरना प्रदर्शन नहीं है। इसकी जगह तीन नए विकल्पों को मंजूरी दी गई है। 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नागरिकों के विरोध-प्रदर्शन करने के अधिकार के लिए मौजूदा तय जगह के अलावा अन्य सही जगहों की जांच करने के लिए एक समिति बनाई थी। समिति की सिफारिशों के आधार पर जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की जगह के तौर पर हटा दिया गया है। विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने के लिए तीन नई जगहों- रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबी मैदान (पूर्वी दिल्ली) को तय किया गया है।

इन तीन जगहों पर विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने के लिए विस्तृत और संशोधित एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) अलग से जारी की जाएगी। दिल्ली पुलिस का यह आदेश 28 अप्रैल 2022 के पुराने स्टैंडिंग ऑर्डर में आंशिक बदलाव है।

दिल्ली में अब तीन आधिकारिक प्रदर्शन स्थल

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से गठित उच्च स्तरीय समीक्षा समिति की सिफारिशों के आधार पर दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के लिए तीन नए स्थलों को अधिसूचित किया गया है। इस फैसले का मकसद नागरिकों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार को बनाए रखते हुए राजधानी में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित करना है।

दिल्ली के नए धरना स्थल:

  1. रामलीला मैदान-सेंट्रल दिल्ली

  2. बुराड़ी ग्राउंड-उत्तरी दिल्ली

  3. सीबीडी ग्राउंड, कड़कड़डूमा-पूर्वी दिल्ली

जंतर-मंतर पर लगातार हो रहे प्रदर्शन

किसी न किसी मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करने की कोशिश की थी। इस विरोध-प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कई कदम उठाए थे। सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया था।

प्रदर्शन के चलते बंद करने पड़े थे 57 मेट्रो स्टेशन

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली सरकार को करीब 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने पड़े थे। इसके साथ ही कई ट्रेनों को भी रद्द करना पड़ा था। इस वजह से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। सरकार ने जंतर-मंतर पर बार-बार हो रहे विरोध-प्रदर्शन के कारण जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रदर्शन स्थलों का बदलाव किया है।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की चेतावनी

इस बीच, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को नई दिल्ली और मध्य दिल्ली में संभावित रुकावटों के बारे में यात्रियों को चेतावनी दी है। एडवाइजरी के मुताबिक, विपक्ष के प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक मैनेजमेंट और सुरक्षा बनाए रखने के लिए करीब 30 जगहों पर पाबंदियां या रूट में बदलाव किया जा सकता है।

इसके अलावा धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पटेल चौक, पंचकुइयां, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, लोधी रोड फ्लाईओवर, भीकाजी कामा प्लेस और मोती बाग फ्लाईओवर समेत कई मुख्य सड़कों और चौराहों पर असर पड़ सकता है। अन्य रास्ते जहां यात्रियों को पाबंदियों या देरी का सामना करना पड़ सकता है, उनमें जंतर-मंतर रोड, अशोक रोड, संसद मार्ग और टॉल्स्टॉय मार्ग शामिल हैं।

INDIA Bloc Protest LIVE: कॉन्स्टीट्यूशन क्लब से बाराखंभा रवाना; केरल विधानसभा में CEC को हटाने का प्रस्ताव

दिवाली पर दिल्ली में पटाखे जलेंगे या नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने हर बातों पर विस्तार से की चर्चा; जानिए अपडेट

कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ FIR दर्ज, JNU की 11 छात्राओं ने लगाए थे आरोप, BJP का प्रदर्शन

CJP से बातचीत से कतरा रही दिल्ली पुलिस! प्रोटेस्ट परमिशन पर सौरव दास के खुलासे से मची हलचल

केरल विधानसभा में CEC को हटाने के लिए प्रस्ताव पारित, EC चयन पैनल को फिर से गठित करने की मांग