जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला सोर्स-सोशल मीडिया
देश

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में दो जवान घायल

कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में दो जवान घायल

आशीष शुक्ला

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां एक नाके पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने अचानक फायरिंग कर दी। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 2:15 बजे की है। हमलावरों ने नाके पर तैनात जवानों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को उपचार के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हमलावरों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों द्वारा अभियान चलाए जाने की जानकारी है।

मोटरसाइकिल सवारों ने किया आतंकी हमला

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर करीब 2:15 बजे एक नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने अचानक फायरिंग कर दी। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के दो जवान घायल हो गए। गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को उपचार के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरक्षाबलों ने इलाके में स्थिति पर नजर रखते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

इलाके की सुरक्षाव्यवस्था कड़ी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दोपहर करीब 2:15 बजे नाके पर तैनात जवानों पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की थी, जिसमें दो जवान घायल हो गए। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। हमलावरों की तलाश के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

खबर अपडेट की जा रही है।

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी