राहुल गांधी (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया) 
देश

जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी ने फूंका चुनावी बिगुल, गठबंधन में चुनाव लड़ने का ऐलान, कार्यकर्ताओं को नहीं करेंगे अनदेखा

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी श्रीनगर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलकर खास बातचीत की है। उन्होंने बताया कि जम्मू में कांग्रेस पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ेगी लडे़गी लेकिन किसी भी कार्यकर्ता को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा।

शानू शर्मा

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में चुनावी बिगुल बज चुका है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले सभी नेता धीरे-धीरे जनता को रिझाने में भी जुट गए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय कार्यक्रम में श्रीनगर पहुंचे हैं। आज उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खास संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही हमें चुनाव आयोग के फैसले का पता चला कि यहां चुनाव होने वाला है हमने तय किया कि हमें सबसे पहले जम्मू-कश्मीर आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैं हिंदुस्तान के हर राज्य के लोगों को ये संदेश देना चाहता हूं कि हमारे लिए जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा सबसे जरूरी है। राज्य का दर्जा छीनकर इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी पहले यहां छाती फुलाकर आते थे, लेकिन अब नजर नहीं आते हैं। उन्होंने साफ कर दिया कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में गठबंधन में चुनाव लड़ेंगी, लेकिन कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह से अनदेखा नहीं किया जाएगा।

कश्मरी से खून का रिश्ता

बता दें कि 370 हटाए जाने के बाद राज्य में पहला चुनाव आयोजित किया जा रहा है। जिसकी वजह से पार्टी अध्यक्ष अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी कार्यकर्ताओं के साथ खास बैठक के लिए श्रीनगर पहुंचे हैं। आज के इस बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि मेरा टारगेट लोगों के दिल से डर और दर्द खत्म करना है। उन्होंने कहा कि मैं यहां के लोगों से बहुत मोहब्बत करता हूं। यहां के लोगों से मेरा खून का रिश्ता है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि हमें नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है।

पार्टी अध्यक्ष का संदेश 

वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष खरगे ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि हम यहां 40-45 सीट जीतेंगे। सर्वे में लोगों ने हमारे पार्टी पर भरोसा जताया है। वहीं राहुल गांधी को सबसे लोकप्रिय नेता कहा है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के बाद कार्यकर्ताओं से बत करते हुए कहा कि हम कश्मीर को स्टेटहुड दिला कर रहें। यह हमारा वादा है। उन्होंने कहा, 'आज तक संविधान में जितने केंद्र शासित प्रदेश हुए हैं, वो राज्य बने हैं। राज्य से केंद्र शासित प्रदेश नहीं बने हैं। लेकिन कश्मीर को ऐसा बनाया गया।'' राहुल गांधी ने भी जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने की बात कही है।

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव